अगर किसी ने आपको WhatsApp या किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप पर मैसेज भेजा और आपक पढ़ने से पहले ही उसे डिलीट कर दिया तो सबसे पहले यही जानने की उत्सुकता होत है कि आखिर उस मैसेज में क्या लिखा था. आमतौर पर डिलीट होने के बाद मैसेज को दोबारा पढ़ने का कोई सीधा तरीका नहीं होता. लेकिन अगर आपके Android फोन में Notification History पहले से ऑन हैं तो कई बार डिलीट किया गया मैसेज दोबारा देखा जा सकता है.
Notification History क्या है?
Android फोन में Notification History एक ऐसा फीचर है, जो फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखता है. अगर मैसेज आने के समय यह फीचर पहले से चालू था, तो मैसेजिंग ऐप का नोटिफिकेशन बाद में मैसेज डिलीट होने के बावजूद हिस्ट्री में दिखाई दे सकता है. इसी वजह से कई मामलों में डिलीट किए गए मैसेज का कुछ हिस्सा यहां मिल जाता है.
Samsung फोन में ऐसे ऑन करें Notification History
अगर आपके पास सैमसंग का फोन है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स खोलें. इसके बाद Notifications में जाएं और Advanced Settings पर टैप करें. यहां आपको Notification history का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करके दिए गए टॉगल को ऑन कर दें. इसके बाद फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन हिस्ट्री में सेव होने लगेंगे.
दूसरे Android फोन में कैसे ऑन करें?
Samsung के अलावा दूसरे Android स्मार्टफोन में भी Notification History का विकल्प मिल सकता है. इसके लिए Settings खोलें और Notifications में जाएं. यहां Notification history का विकल्प चुनें और Use notification history को ऑन कर दें. अगर यह विकल्प आसानी से नहीं मिल रहा है, तो फोन की Settings में दिए गए सर्च बॉक्स में Notification history लिखकर भी इसे खोज सकते हैं.
डिलीट किया गया मैसेज ऐसे देखें
Notification History एक्टिवेट होने के बाद फोन आने वाले नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखना शुरू कर देता है. अब अगर किसी मैसेजिंग ऐप पर कोई मैसेज आता है और भेजने वाला बाद में उसे चैट से डिलीट कर देता है, तो उसका नेटिफिकेशन हिस्ट्री में मौजूद रह सकता है. इसे देखने के लिए Settings > Notifications > Notification History में जाएं. यहां संबंधित मैसेजिंग ऐप का नोटिफिकेशन खोजें. अगर मैसेज नोटिफिकेशन में दिखाई दिया था, तो उसका कुछ हिस्सा यहां पढ़ने को मिल सकता है.
हर डिलीट मैसेज वापस नहीं दिखेगा
यहां एक बात समझना जरूरी है कि Notification History कोई डिलीटेड मैसेज रिकवरी टूल नहीं है. अगर मैसेज आने के बाद Notification History को ऑन किया गया है, तो पहले आया हुआ मैसेज इसमें दिखाई नहीं देगा. यह तरीका तभी काम कर सकता है जब मैसेज आने के समय यह फीचर पहले से एक्टिव हो.
पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड मिल सकता है
Android आमतौर पर Notification History में पिछले 24 घंटे के नोटिफिकेश रखतना है. ऐसे में बहुत पुरना नेटिफिकेशन यहां मिलना जरूरी नहीं है. साथ ही अगर किसी चैट को म्यूट किया गया है और उस मैरेज का कोई नोटिकिकेशन फोन पर आया ही नहीं तो उसका रिकॉर्ड Notification History में भी नहीं मिलेगा.
लंबे मैसेज में पूरी जानकारी नहीं मिलेगी
अगर भेजा गया मैसेज काफी लंबा था, तो नोटिफिकेशन हिस्ट्री में उसका पूरा टेक्स्ट दिखाई देना जरूरी नहीं है. यह फिचर आमतौर पर वही हिस्सा दिखाता है तो फोन पर आए मूल नोटिफिकेशन में दिखाई दिया था. इसलिए कई बार सिर्फ मैसेज की शुरुआती लाइन या कुछ हिस्सा ही पढ़ने को मिलता है.
यह तरीका हर बार काम करेगा, यह जरूरी नहीं
Notification History की मदद से कुछ मामलों में डिलीट किए गए मैसेज का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन इससे हर डिलीट मैसेज को पूरी तरह वापस पढ़ने की गारंटी नहीं है. इसलिए अगर यह फीचर पहले से ऑन नहीं था या मैसेज का नोटिफिकेशन ही नहीं आया था, तो Notification History से उस मैसेज को देख पाना संभव नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- नोटिफिकेशन हिस्ट्री से पर्सनल डिक्शनरी तक Android फोन में छिपे हैं ये 7 कमाल के फीचर्स, 90% लोग नहीं जानते इनका काम
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines