WhatsApp Tips and Tricks: आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन है और उसमें वो व्हाट्सऐप का इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनकी जिंदगी में व्हाट्सऐप की अलग ही जगह बनी हुई है। इसका इस्तेमाल लोग पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरीके के लिए करते हैं। कॉलिंग से बेहतर लोग चैट करना पसंद करते हैं। इस दौरान अपने करीबी या दोस्तों से हम कुछ ऐसी बातें कर लेते हैं जिसे कोई और पढ़ ले ये हमें मंजूर नहीं होता है।
सोचिए अगर ऐसा हुआ या ऐसा हो रहा हो तो? अगर आपके व्हाट्सऐप चैट्स को कोई और पढ़ रहा हो तो? हालांकि, अगर आपको ऐसा लगता है कि ये नहीं हो सकता है तो जानकारी के लिए बता दें कि आपके व्हाट्सऐप चैट्स को कोई और भी पढ़ सकता है। जी हां, आपके व्हाट्सऐप पर एक ऐसा फीचर है जिससे आपकी चैटिंग लीक हो सकती हैं या फिर आपके चैट्स को कोई और पढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे पता लगाया जा सकता है कि आपकी व्हाट्सऐप चैट्स को कोई और पढ़ रहा है।
इससे हो सकती है चैट्स लीक
आपके द्वारा की गई छोटी सी लापरवाही व्हाट्सऐप चैट्स को लीक करवा सकती है। दरअसल, व्हाट्सऐप पर WhatsApp Web नामक एक फीचर है। इसके जरिए एक व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 डिवाइस पर यूज किया जा सकता है। व्हाट्सऐप को Linked Devices के जरिए आप 4 डिवाइस पर चला सकते हैं।
कैसे लीक हो सकती हैं व्हाट्सऐप चैट्स
आप अपने व्हाट्सऐप को अगर ऑफिस या अन्य किसी डिवाइस पर लॉग इन करते हैं और लॉग आउंट करना भूल जाते हैं तो कोई और आपकी चैट्स पढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि जिस भी डिवाइस पर WhatsApp को लिंक करते हैं, वहां से अपना अकाउंट लॉग आउट जरूर करें।
शक होने पर तुरंत करें ये काम
- अपने WhatsApp को ओपन करें।
- इसके बाद सेटिंग पर जाएं।
- Linked Devices पर क्लिक करें।
- यहां आपको वो सभी डिवाइस शो हो जाएंगे जिनमें आपने लॉगइन किया था।
- अब सभी अकाउंट्स को लॉग आउट कर दें।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
9 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
11 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
12 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
15 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines