How to Save Mobile Data: आज दुनियाभर में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के साथ मोबाइल डेटा की खपत में भी काफी बढ़ोतरी देखी गई है। आज ऑनलाइन शॉपिंग करना हो या किसी को ऑनलाइन पेमेंट सब कुछ इंटरनेट के जरिए संभव हो गया है। हालांकि, मोबाइल डेटा पर बढ़ती निर्भरता के साथ, इसे बनाए रखना काफी महंगा साबित हो रहा है, खासकर लिमिटेड डेटा प्लान वाले लोगों के लिए।
इसी कारण कुछ लोग तो रोज अपने प्लान के साथ एक एक्स्ट्रा ऐड ऑन रिचार्ज भी करवा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन के अंदर कुछ ऐसी सेटिंग्स भी मौजूद हैं जिसे ऑन करने से आप बहुत ज्यादा डाटा बचा सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ऑटो अपडेट्स को करें ऑफ
कभी कभी ऐप्स अपने आप मोबाइल डेटा पर अपडेट होने लग जाते हैं जिससे कई बार आपका डाटा जल्दी खत्म हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको Auto Update Apps Over WiFi Only का ऑप्शन दिखाई देगा इसे सेलेक्ट करें। इतना करते ही आपका फोन अब सिर्फ वाई-फाई पर ही अपडेट होगा।
ये भी पढ़ें : OnePlus Open का करें इंतजार या खरीद लें Galaxy Z Fold 5
इस मोड को भी करें ऑन
अगर आप भी डेटा को सेव करना चाहते हैं तो डाटा सेवर मोड एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जिसे ऑन करके आप रोजाना अपने डेटा को बचा सकते हैं। इस मोड को ऑन करने पर फोन में मौजूद ऍप्स का डेटा यूज कम हो जाता है। हालांकि इससे फोन की परफॉरमेंस पर कोई असर नहीं पड़ता।
सेट करें डेटा लिमिट
डेटा लिमिट सेट करके भी आप रोजाना डाटा सेव कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना है और डेटा लिमिट एंड बिलिंग साइकल ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके जरिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा लिमिट सेट कर सकते हैं। जैसे, अगर आपके प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है तो कोशिश करें आप 90% पर एक अलर्ट सेट कर लें जिससे आपको पहले ही पता चल जाएगा।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
35 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines