हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसी ने चोरी कर Youtube पर अपलोड कर दिया आपका Video, यहां जानें हटाने का पूरा प्रोसेस

अगर किसी ने आपके YouTube वीडियो को बिना अनुमति अपलोड कर दिया है, तो आप इसे कॉपीराइट रिक्वेस्ट के जरिए हटवा सकते हैं. यह आर्टिकल आपको वेब फॉर्म और ईमेल से वीडियो हटवाने का आसान और कानूनी तरीका बताएगा, साथ ही भविष्य में इसे दोबारा अपलोड होने से रोकने के टिप्स भी देगा.

विज्ञापन
यूट्यूब पर किसी ने अपलोड कर दिया आपका वीडियो, ऐसे हटाएं. (Photo-Freepik)

YouTube Copyright Video Removal: कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि आपने अपने समय और मेहनत से एक वीडियो बनाया और उसे YouTube पर अपलोड किया. लेकिन कुछ समय बाद आपको पता चलता है कि कोई और उस वीडियो को अपनी चैनल पर बिना आपकी इजाजत अपलोड कर चुका है. यह सिर्फ आपके राइट्स का उल्लंघन नहीं, बल्कि कॉपीराइट का सीधा उल्लंघन है. अच्छी बात यह है कि YouTube ने ऐसे मामलों के लिए सेफ्टी का पूरा सिस्टम बनाया है.

कॉपीराइट क्या है?

कॉपीराइट एक कानूनी अधिकार है जो किसी भी क्रिएटिव कंटेंट के असली निर्माता को मिलता है. इसमें वीडियो, म्यूजिक, फोटो, लेख आदि शामिल हैं. इसका मतलब है कि कोई और व्यक्ति या कंपनी आपके कंटेंट का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं कर सकता. ऐसा करने को Copyright Infringement कहा जाता है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

वीडियो हटाने का प्रोसीजर

अगर आपको लगता है कि किसी ने आपकी वीडियो को बिना अनुमति अपलोड किया है, तो आप YouTube से वीडियो हटाने की आधिकारिक रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए YouTube दो तरीके देता है-

विज्ञापन
  • ऑनलाइन वेब फॉर्म के जरिए
  • ईमेल के जरिए

    वेब फॉर्म के जरिए वीडियो हटवाना

    • सबसे पहले YouTube Studio में अपने अकाउंट से लॉगिन करें.
    • बाएं मेन्यू में जाकर Copyright सेक्शन पर क्लिक करें.
    • अब New Removal Request पर क्लिक करें.
    • फॉर्म में उस वीडियो का लिंक डालें जो आपकी अनुमति के बिना अपलोड किया गया है. अपने ओरिजिनल वीडियो की जानकारी दें. नाम, ईमेल, पता आदि भरें और दो कानूनी स्टेटमेंट स्वीकार करें. साथ ही वीडियो को YouTube पर दिखाई न देने देने वाला बॉक्स चुनें.
    • Submit बटन पर क्लिक करें.

      ईमेल के जरिए वीडियो हटवाना

      अगर आप वेब फॉर्म नहीं भरना चाहते, तो आप ईमेल से भी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. इसके लिए copyright@youtube.com पर ईमेल करें. उस मेल में ये जानकारी एड करें.

      • आपका नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल
      • आपने क्या बनाया है और कहां अपलोड किया था
      • उल्लंघन करने वाले वीडियो का लिंक
      • कानूनी बयान और अपना पूरा कानूनी नाम

      YouTube आपको यह ऑप्शन भी देता है कि फ्यूचर में वह वीडियो दोबारा अपलोड न हो.

      विज्ञापन

      सावधानी और फॉलो-अप

      वीडियो हटवाने के बाद ध्यान रखें कि YouTube आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने में कुछ समय ले सकता है. अगर वीडियो तुरंत नहीं हटता, तो आप फॉलो-अप ईमेल भी भेज सकते हैं. साथ ही, हमेशा अपने सभी कानूनी डॉक्यूमेंट्स और वीडियो प्रूफ तैयार रखें.

      ये भी पढ़ें- नकली तो नहीं सेल में खरीदा iPhone, ऐसे करें Real or Fake की पहचान

      विज्ञापन

      संबंधित खबरें

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      Know More: Editorial Guidelines

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Mikita Acharya

      मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
      ... और पढ़ें

      ताज़ा खबरें

      Sponsored Links by Taboola