क्या होली खेलने के दौरान आपका फोन भी रंगीन हो गया है? तो टेंशन क्यों लेते हो। कलर में रंगीन हुए स्मार्टफोन को साफ करने के लिए आप ये कुछ आसान और सेफ तरीके अपना कर इसे पहले जैसा कर सकते हैं, इन टिप्स की मदद से आप अपने फोन को बिना किसी नुकसान के फिर से चमकीला, नए जैसा बना सकते हैं। आइए जानते हैं तीन जबरदस्त तरीके जिससे आपका फोन फिर से पहले की तरह चमकने लगेगा।
माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्का गीला वाइप करें
अगर सूखा गुलाल या कलर आपके फोन पर लग गया है, तो सबसे पहले इसे नॉर्मल कपड़े की जगह माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। डायरेक्ट गीला कपड़ा यूज करने से बचें, खासकर अगर आपका डिवाइस वॉटरप्रूफ नहीं है तो ऐसा भूलकर भी न करें। हल्के गीले वाइप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन फोन के पोर्ट्स में नमी जाने से बचाएं।
रबिंग अल्कोहल या स्क्रीन क्लीनर का यूज करें
वहीं अगर डिवाइस की स्क्रीन या बैक पैनल पर गीला कलर लग गया है, तो रबिंग अल्कोहल 70% या उससे अधिक या किसी अच्छे स्क्रीन क्लीनर का इस्तेमाल करें। एक कॉटन पैड पर थोड़ा सा अल्कोहल लेकर इसे हल्के हाथों से साफ करें। ध्यान रखें कि अल्कोहल फोन के स्पीकर या चार्जिंग पोर्ट में न चला जाए। नहीं तो इससे डिवाइस को नुकसान भी हो सकता है।
एयर ब्लोअर और टूथपिक भी बेस्ट
अगर कलर डिवाइस के चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल या किसी अन्य स्लॉट में चला गया है, तो जबरदस्ती कपड़ा अंदर डालने की कोशिश न करें। इसके बजाय एयर ब्लोअर या ड्रायर लेकिन ठंडी हवा पर सेट करके ही इसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप टूथपिक की मदद से भी हल्के से पोर्ट को क्लीन कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा जोर न लगाएं। इससे टूथपिक चार्जिंग पोर्ट को डैमेज भी कर सकती है।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल के आखिरी दिन धड़ाधड़ बिक रहे ये फोन्स, iPhone से लेकर 5G फोन्स तक मिल रहा जबरदस्त ऑफर
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
11 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines