How to Reduce Humidity Room: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन इस बरसात ने कमरे में उमस बढ़ा दी है। कूलर तो कमरे में सबसे ज्यादा उमस कर रहा है जिससे चिपचिपा महसूस हो रहा है। AC को भी अगर सही मोड पर यूज न करें तो ऐसे मौसम में आपको एयर कंडीशनर में भी दिक्कत हो सकती है।
हालांकि जिन लोगों के पास AC या कूलर नहीं है वो इस उमस भरे मौसम से और भी ज्यादा परेशान हैं। क्या आप भी उन्हीं में से एक है? बारिश के बाद कमरे में हो रही उमस ने आपको भी परेशान कर दिया है? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसा सस्ता डिवाइस बताएंगे जिससे आप AC कूलर भूल जाएंगे।
डी-ह्यूमिडिटी फायर
दरअसल हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं वो डी-ह्यूमिडिटी फायर है। अगर आप भी उमस से तंग आ गए हैं तो ये डिवाइस ह्यूमिडिटी को कंट्रोल करके आपको बड़ी राहत दे सकता है। खास बात यह है कि इसकी कीमत एसी से काफी कम होती है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ये डी-ह्यूमिडिटी फायर नमी को हटाने के लिए सबसे बेहतरीन डिवाइस में से एक है। गर्मी में ये दमदार तरीके से बारिश के बाद शुरू होने वाली उमस को कम कर देता है।
ये भी पढ़ें : बरसात के मौसम में यूज करें AC का ये खास मोड, दिल और बिल कहेंगे तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त
बिजली बिल आएगा कम…
जहां एक तरफ अगर आप उमस से बचने के लिए AC का यूज करते हैं तो इससे कहीं न कहीं आपका बिजली बिल भी बढ़ने वाला है लेकिन ये डिवाइस बिना AC का यूज किए हुए ही चिपचिपी गर्मी से आपको छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं आप इसे अपने रूम साइज और जरूरतों को देखते हुए ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डी-ह्यूमिडिटी फायर AC से 5 गुना तक सस्ते होते हैं।
डिवाइस की कितनी है कीमत?
बारिश के बाद से दिल्ली समेत कई शहरों में इस वक्त काफी उमस पड़ रही है, ऐसे में इसकी डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। बाजार में आप इसे 6,000 रुपये से 40,000 रुपये तक अपने बजट और फीचर्स को देखते हुए बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं। ऑनलाइन के साथ-साथ आप डिवाइस को ऑफलाइन मार्केट से भी खरीद सकते हैं। छोटे रूम के लिए आप अमेजन से Techzere Electric Dehumidifier 350ml को अभी सिर्फ 5,699 रुपये में खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
16 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
18 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
20 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
22 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines