AC ka Bijli Bill kam kaise kare: इस साल मई महीने में ही चिलचिलाती गर्मी पड़ने लगी है ऐसे में कुछ घरों में तो दिन रात AC चल रहा है। अभी दनादन AC चल रहा है लेकिन महीने के अंत में लंबा-चौड़ा बिजली का बिल देख कई बार तो हालत खराब हो जाती है। कुछ मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है इतनी तो AC की कॉस्ट नहीं होती जितना 6 महीने में बिल आ जाता है।
हालांकि गर्मी को तो कम नहीं किया जा सकता लेकिन बिजली बिल को आप कुछ टिप्स को फॉलो करके कम कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप दिनभर AC चलने के बाद भी बिजली के बिल को बचा सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
AC के साथ पंखा रखें ऑन
बहुत से लोग आज भी AC ऑन करते ही रूम के फैन को बंद कर देते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि आप रूम को पूरी तरह शिमला बना दें। अगर आप AC के साथ पंखा ऑन रखते हैं तो भी आप ठंडी हवा का मजा लेने के साथ बिजली का बिल बचा सकते हैं। यहां तक की आप बीच-बीच में AC को बंद भी कर सकते हैं। रूम काफी देर तक ठंडा रहता है। इसके अलावा आप AC का टेम्परेचर बढ़कर और फैन को तेज रख कर भी बिजली बिल को बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
AC वाले कमरे में न रखें ये सामान
आपके घर के जिस भी रूम में AC लगा हुआ है उस रूम में जितना हो सके कम सामान रखें और ऐसे सामान को रखने से बचें जो बहुत ज्यादा हीट छोटे हैं। जैसे आपको कभी भी AC वाले रूम में फ्रिज नहीं रखना चाहिए और हो सके तो कंप्यूटर जैसे डिवाइस भी AC वाले रूम में न रखें। ऐसे डिवाइस काफी हीट जनरेट करते है जिसकी वजह से AC को रूम ठंडा करने में ज्यादा वक्त लगता है। इसके अलावा हो सके तो AC वाले रूम के दरवाजे बार बार न खोलें।
सही टेंपरेचर पर रखें
बेहतर कूलिंग के साथ अगर आप बिजली का बिल भी बचाना चाहते हैं तो AC के टेंपरेचर को किसी एक नंबर पर सेट करके छोड़ दें। कभी भी एयर कंडीशनर को 18 या 20 पर न चलाएं क्योंकि ज्यादा कूलिंग आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है और इसकी वजह से बिजली बिल भी ज्यादा आएगा। AC को हमेशा 24 या 25 डिग्री टेंपरेचर पर यूज करें। जरूरी होने पर ही कूलिंग को एडजस्ट करें।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines