हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FD या सेविंग अकाउंट भूल गए? RBI बताएगा पुराने बैंक अकाउंट का पैसा कैसे निकालें

अगर आपके किसी पुराने बैंक अकाउंट या एफडी में पैसा पड़ा है और आप उसे भूल चुके हैं, तो RBI का UDGAM पोर्टल आपको उसे खोजने में मदद करेगा. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

How To Recover Money from Old Bank Accounts: आज कर हर किसी के पास एक से ज्यादा बैकं अकाउंट होते हैं, चाहें उपयोग हम एक दो का ही करते हो. ऐसे में कई बार हम पुराने बैंक अकाउंट, एफडी या किसी सेविंग अकाउंट को भूल जाते हैं और ये भी भूल जाते हैं कि उसमें पैसा था या नहीं, और अगर पैसा होता भी है तो मान लेते हैं कि उसमें पड़ी रकम अब कभी वापस नहीं मिलेगी. हम सोच लेतें हैं कि सालों पहले खुला अकाउंट अब बेकार हो चुका होगा. लेकिन सच्चाई यह है कि आपका पैसा कहीं गायब नहीं होता. तो अब सवाल उठता है कि जब पैसा बैंक में है तो क्या हम उसे वापस ले सकते है और अगर हा तो कैसे? RBI ने इसके लिए एक खास व्यवस्था बनाई है, जिससे आप अपने पुराने और भूले हुए बैंक पैसों को दोबारा पा सकते हैं. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए.

भूले हुए बैंक पैसों का क्या होता है

अगर आपका सेविंग या करंट अकाउंट 10 साल या उससे ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो वो Unclaimed Deposit यानी बिना दावे वाला जमा पैसा माना जाता है. इसी तरह, अगर कोई एफडी मैच्योर होने के बाद 10 साल तक नहीं निकाली गई है, तो वह भी इसी कैटेगरी में आती है. ऐसे खातों में पड़ा पैसा बैंक सीधे RBI के ‘Depositor Education and Awareness (DEA) Fund’ में ट्रांसफर कर देते हैं. हालांकि, पैसा ट्रांसफर होने के बाद भी खाता धारक का उस रकम पर पूरा कानूनी हक बना रहता है और वो उसे वापस मांग सकता है.

RBI ने बनाया खास पोर्टल: UDGAM

इस भूले हुए पैसों की तलाश के लिए RBI ने UDGAM नाम का एक पोर्टल शुरू किया है. यह एक सेंट्रल सिस्टम है, जहां आप 30 बड़े बैंकों में पड़े अपने अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी एक ही जगह से ले सकते हैं. बस इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह पोर्टल सिर्फ जानकारी देता है, लेकिन पैसा वापस लेने के लिए आपको संबंधित बैंक में ही जाना होगा.

विज्ञापन

UDGAM पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

UDGAM पोर्टल का यूज करने के लिए सबसे पहले आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. एक बार अकाउंट बन जाने के बाद आप अपने या किसी अपने रिश्तेदार के भूले हुए खातों की जानकारी ढूंढ सकते हैं.

ढूंढने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी

अकाउंट ढूंढने के लिए अकाउंट होल्डर का नाम और बैंक का नाम जरूरी होता है. इसके साथ इनमें से कोई एक आईडी एक करनी होती है- जैस PAN कार्ड नंबर, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या बर्थडेट. अगर इनमें से कोई डॉक्यूमेंट मौजूद नहीं है, तो अकाउंट होल्डर का एड्रेस डालकर भी सर्च किया जा सकता है.

विज्ञापन

पैसा वापस पाने की प्रोसेस क्या है?

जब आपको पोर्टल पर अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी मिल जाती है, तो आगे की प्रोसेस बिल्कुल सीधी और सरल है. आपको उस बैंक की किसी भी ब्रांच में जाना होगा, जहां अकाउंट या एफडी खुली थी. वहां क्लेम फॉर्म भरकर आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे KYC डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे. जांच पूरी होने के बाद बैंक आपको मूल रकम और ब्याज आपके खाते में ट्रांसफर कर देगा.

आसान भाषा में समझें पूरा सिस्टम

अखिर में कहें तो RBI का UDGAM पोर्टल एक ऐसा टूल है, जो आपको यह पता लगाने में मदद करता है कि आपका पैसा किस बैंक में पड़ा है. इसके बाद बैंक जाकर जरूरी कागजात देकर आप अपनी रकम वापस ले सकते हैं. इसलिए अगर आपको लगता है कि कहीं कोई पुराना अकाउंट, एफडी या जमा भूली हुई हो सकती है, तो एक बार UDGAM पोर्टल जरूर चेक करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बिना बताए Google इस्तेमाल कर रहा आपका डेटा? ऐसे रोकें, 2 मिनट में करें ये सेटिंग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola