How to Recover facebook Account: आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम फेसबुक और X पर स्क्रॉल करना हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है। कंपनियां भी लगातार इन प्लेटफार्म पर बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए तरह-तरह के फीचर्स पेश कर रही हैं। वहीं इसी तरह एक ही ऐप का यूज करके कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में लॉगिन करने वाला फीचर गेम-चेंजर बन गया है। उदाहरण के लिए, अब आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का यूज करके फेसबुक में लॉगिन कर सकते हैं। अगर आप भी पासवर्ड भूल गए हैं और फॉरगेट करने का भी ऑप्शन आपके किसी काम का नहीं है तो आप इस ट्रिक का यूज कर सकते हैं।
आपने देखा होगा कि इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते समय अक्सर एक ऑप्शन सामने आता है जिसमें पूछा जाता है कि क्या आप यही स्टोरी फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं? जबकि हम में से ज्यादातर लोग इसे रिजेक्ट कर देते हैं, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के बीच यह ऑटोमेटिक लिंक होती है अब आप इसी लिंकिंग का यूज करके अकाउंट को लॉगिन भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे…
Instagram Account से फेसबुक में कैसे लॉगिन करें?
- इसके लिए सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन कर लें।
- इसके बाद नीचे दाएं कोने पर, अपने प्रोफाइल आइकन पर जाएं।
- इसके बाद, ऊपरी दाएं कोने पर मेनू आइकन पर क्लिक करें।
- सेटिंग्स और प्राइवेसी ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- यहां आपको अकाउंट सेंटर ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।
- इधर चेक करें कि आपका फेसबुक अकाउंट पहले ही जुड़ा हुआ है।
- अब वापस जाएं और “Log into Other Apps” ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद एडवांस्ड ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टॉप पर जाएं।
- इसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट को इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल्स का यूज करके साइन इन करने की परमिशन ऑन कर दें।
- अब ऐप को बंद करें और फेसबुक ओपन कर लें।
ये भी पढ़ें : OnePlus Nord 4 की जल्द होगी भारत में एंट्री! लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
डेस्कटॉप पर इंस्टाग्राम का यूज करके कैसे करें लॉगिन?
- अपना ब्राउजर ओपन करके इंस्टाग्राम पर नेविगेट करना शुरू करें।
- अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉगिन करें।
- अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। जो निचले बाएं कोने पर स्थित है।
- सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
- सेटिंग्स और प्राइवेसी पर टैप करें।
- अब, मेटा अकाउंट सेंटर ओपन करें।
- इसके बाद “Connected Experiences” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- अब दाईं ओर आपको Log into Other Apps पर टैप करें।
- एडवांस्ड पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट को इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल्स का यूज करके साइन इन करने की परमिशन ऑन कर दें।
- इन दोनों तरह से आप अपने Instagram Account का यूज करके फेसबुक में लॉगिन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines