How to Prevent Overheating Smartphone Laptop: हाल ही में आपने मोबाइल फोन के ओवरहीट होने के बाद आग लगने की कई रिपोर्ट देखी होंगी या नोएडा सोसाइटी में AC में आग लगने और पूरे फ्लैट के जल जाने के वीडियो देखे होंगे। गर्मी के मौसम में उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 50 डिग्री से ज्यादा हो पहुंच गया है। गर्मियों में तापमान बढ़ने से सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खतरे में पड़ जाते हैं। ज्यादा गर्मी में, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और यहां तक कि एयर कंडीशनर भी ज्यादा हीट हो जाते हैं और कुछ मामलों में तो आग भी पकड़ लेते हैं, लेकिन डिवाइस ज्यादा गर्म क्यों होते हैं और आग लगने का क्या कारण है? चलिए जानें
क्यों होते हैं डिवाइस ज्यादा गर्म?
स्मार्टफोन और AC यूनिट जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलते समय गर्मी पैदा करते हैं। जब आस-पास का तापमान ज्यादा होता है, तो इन डिवाइस में मौजूद कूलिंग मैकेनिज्म, जैसे कि पंखे और हीट सिंक, गर्मी को कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करते हैं। इससे वे ज्यादा गर्म हो सकते हैं, यहां तक की उनमें आग भी लग सकती है।
यही कारण है कि एयरलाइंस आपको चेक किए गए बैगेज में इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर बैंक ले जाने से रोकती हैं और इसके बजाय आपको उन्हें अपने केबिन बैगेज में ले जाने के लिए कहते हैं। अगर इन्हें सामान में रखा जाए, तो दबाव या तापमान में बदलाव के कारण डिवाइस में आग लग सकती है। इसी तरह, अगर आप दोपहर के समय अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप का यूज घर के अंदर कर रहे हैं, तो भी डिवाइस काफी हीट हो जाता है, ऐसा उनके अंदर मौजूद बैटरी के कारण होता है।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
अपने डिवाइस को कैसे ठंडा रखें?
डिवाइस को ओवरहीटिंग से कैसे बचा सकते हैं और आग लगने से कैसे बचा सकते हैं? अगर आपका डिवाइस ओवरहीट होने लगे तो आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें:
- अगर आपको लगता है कि डिवाइस ओवरहीट हो रहा है, तो इसका यूज बंद कर दें और इसे थोड़ी देर आराम दें। डिवाइस को बंद करें और पावर सोर्स से अनप्लग करें। इससे हीट गेनेराते नहीं होगी और इंटरनल कंपोनेंट ठंडे हो जाएंगे।
- ऐसे एप्लिकेशन बंद करें जिसका आप यूज नहीं कर रहे हैं और स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करें। स्मार्टफोन में एयरप्लेन मोड पर स्विच करें इससे फोन हीट कम होगा।
- डिवाइस को सीधे धूप से दूर, छायादार, ठंडी जगह पर रखें। मोबाइल डिवाइस के लिए केस हटाने से भी हीट सिंक बेहतर हो जाती है। आप अपने लैपटॉप को उल्टा रख सकते हैं ताकि नीचे लगे पंखे को हवा मिल सके।
- लैपटॉप के लिए आप बिल्ट-इन फैन वाला कूलिंग पैड भी खरीद सकते हैं। ये डिवाइस को काफी हद तक ठंडा रखने में मदद करता है। ऐसे ही कूलिंग डिवाइस आपको फोन के लिए भी मिल जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines