एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को सिर्फ एक चैटिंग या पोस्टिंग ऐप नहीं, बल्कि एवरीथिंग ऐप बनाने की तैयारी में हैं। इसी बीच अगर आप भी सोच रहे हैं कि X से पैसा कैसे कमाया जाए, तो आपके लिए एक बड़ा राज सामने आया है।
अमीर बनने का शॉर्टकट नहीं
X की प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने हाल ही में साफ-साफ कहा है कि अमीर बनने के शॉर्टकट्स काम नहीं करते। उन्होंने यूजर्स को सलाह दी कि क्विक हैक्स भूल जाइए और किसी ऐसे विषय पर काम कीजिए, जिसमें आप सबसे बेहतर हैं। चाहे वह प्लंबिंग हो, मेंसवियर, इंडियन फूड, फर्नीचर या सोशल ऐप्स कोई भी टॉपिक चलेगा, बस आपको उस पर गहरी पकड़ होनी चाहिए।
कंटेंट क्रिएशन पर उनकी सलाह
निकिता बियर का कहना है कि X ‘अगर आप X पर अमीर बनना चाहते हैं, तो यह क्रिएटर रेवेन्यू या मीम कॉइन्स से संभव नहीं होगा। इसके बजाय, किसी ऐसे विषय के बारे में सोचें, जिसके बारे में आपको लगता है कि आप दुनिया में किसी और से ज्यादा जानते हैं। यह कुछ भी हो सकता है प्लंबिंग, मेंसवियर, इंडियन फूड, फर्नीचर, सोशल ऐप्स या कुछ और।
उस विषय में अपने अनुभव से मिली कोई अनोखी जानकारी साझा करें। इसे 5 वाक्यों से कम रखें। ऐसा हर दिन लगातार 6 महीने तक करें। अगर आप इस पर टिके रहते हैं, तो हम आपके अकाउंट को दूसरों तक प्रमोट करेंगे।
आखिर में, आपको उस विषय में दुनिया का प्रमुख एक्सपर्ट माना जाएगा और आप अपनी सलाह, समय या एंडोर्समेंट्स के लिए जितनी चाहें उतनी कीमत वसूल सकते हैं। और यह पहचान कोई आपसे छीन नहीं पाएगा।’
ये भी पढ़ें- त्योहारी शॉपिंग का इंतजार खत्म! इस दिन से शुरू होंगी Amazon और Flipkart की मेगा सेल्स
असली फायदा क्या होगा?
जब आप एक खास विषय में एक्सपर्ट की तरह पहचान बना लेते हैं, तो आपकी राय और ज्ञान की कीमत लोग खुद चुकाने को तैयार होंगे। फिर चाहे वह कंसल्टिंग हो, कोर्स हो, वर्कशॉप हो या कोई और सर्विस। यहां तक कि आप अपनी मनचाही फीस भी मांग सकते हैं।
क्यों काम करता है यह तरीका
प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर क्रिएटर फंड, एड रेवेन्यू और ब्रांड डील्स का लालच दिया जाता है, लेकिन आमतौर पर यह बहुत कम भुगतान करते हैं। निकिता बियर की स्ट्रेटेजी इसलिए अलग है क्योंकि यह लंबे समय तक टिकने वाला मॉडल है। इसमें वायरल होने की भागदौड़ नहीं, बल्कि एक्सपर्ट बनने की स्थायी पहचान पर जोर है।
आसान नहीं, पर असरदार
छह महीने तक रोजाना लिखना आसान नहीं है। लोग अक्सर जल्दी थक जाते हैं या वायरल कंटेंट की दौड़ में भटक जाते हैं। लेकिन अगर आप लगातार किसी विषय पर जानकारी शेयर करते हैं, तो यह आपकी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाता है। यही पहचान आपको न सिर्फ फेम दिलाती है, बल्कि पैसे कमाने का पक्का रास्ता भी खोलती है।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro Max को टक्कर देगा Samsung का ये प्रीमियम फोन, देखें स्पेसिफिकेशन
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
17 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines