Smartphone Tips and Tricks: अगर आपका 5G नेटवर्क बार-बार 4G में शिफ्ट होता रहता है, तो आपको यह सीक्रेट कोड जरूर जान लेना चाहिए। इस सीक्रेट कोड की मदद से आप अपने फोन में 5G नेटवर्क को बार बार होने वाली शिफ्टिंग को फिक्स कर सकते हैं, जिससे इंटरनेट स्पीड हमेशा हाई बनी रहेगी। यही नहीं कई बार तो 5G नेटवर्क बार-बार 4G में शिफ्ट होने की वजह से कॉल ड्राप भी होने लगती है। ऐसे में ये एक कोड आपकी काफी ज्यादा हेल्प कर सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि 100 में से 80 लोग अभी भी इस ट्रिक से अनजान हैं। अगर आप भी फास्ट 5G स्पीड चाहते हैं और नेटवर्क शिफ्टिंग से परेशान हैं, तो इस आसान ट्रिक को एक बार जरूर ट्राई करें। चलिए इसके बारे में जानें…
कॉल ड्राप की समस्या भी होगी फिक्स
दरअसल, हाल ही में टेक इन्फ्लुएंसर कारन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए 5G नेटवर्क बार-बार 4G में शिफ्ट होने की समस्या के बारे में बात करते हुए इसे फिक्स करने का तरीका बताया है। उन्होंने एक सीक्रेट कोड के बारे में बताया है जिससे फोन की एक हिडन सेटिंग ओपन हो जाती है। इधर से आप एक सेटिंग को चेंज करके नेटवर्क को 5G पर सेट कर सकते हैं। इसके बाद आपकी कॉल ड्राप की समस्या भी फिक्स हो सकती है। चलिए सेटप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस जानते हैं…
5G पर ऐसे सेट करें नेटवर्क
- नेटवर्क को 5G पर सेट करने के लिए सबसे पहले *#*#4636#*#* कोड डायल करें।
- इसके बाद फोन की हिडन सेटिंग खुल जाएगी।
- इधर आपको फोन इनफार्मेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Set Preferred Network Type वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इधर से अब आपको NR only वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करते ही अब आपका फोन सिर्फ 5G नेटवर्क पर चलने लगेगा।
काम न करे कोड तो क्या करें?
वहीं, अगर आपके फोन में ये कोड काम नहीं कर रहा है तो टेंशन न लें। हम आपको इसका भी एक मस्त जुगाड़ बताएंगे। हालांकि इसके लिए आपको फोन में एक ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप का नाम 5G only Network Mode है। आपको ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में मिलता है। ऐप को इस्तेमाल करने का तरीका भी काफी ज्यादा आसान है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines