How to Keep Smartphone Safe on Holi: भारत में होली का त्यौहार सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। लोगों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह कुछ अलग ही देखने को मिलता है लेकिन होली खेलते समय हमेशा फोन के पानी में भीगने और खराब होने का डर बना रहता है। हालांकि टेक्नोलॉजी के इस दौर में आज कई वॉटरप्रूफ फोन भी उपलब्ध हैं लेकिन इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। इस लिस्ट में एप्पल, सैमसंग और वनप्लस जैसी बड़ी टेक कंपनियां शामिल है लेकिन अगर आपका फोन वॉटरप्रूफ नहीं तो चिंता न करें। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।
वॉटरप्रूफ पाउच खरीदें
होली पर स्मार्टफोन में वाटर डैमेज न हो इससे बचने के लिए कुछ लोग तो इस दिन फोन को घर के एक कोने में रखकर दोस्तों के साथ होली एन्जॉय करते हैं। हालांकि जिन लोगों के पास वॉटरप्रूफ फोन हैं उन्हें ऐसी समस्या नहीं होती लेकिन फिर भी अगर आपके मन में डर बना हुआ है कि कहीं मेरा चमचमाता स्मार्टफोन पानी में गिरकर या भीग कर खराब न हो जाए तो, वे लोग आज ऑफलाइन मार्केट से वाटरप्रूफ पाउच खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इनकी कीमत भी 100 रुपये से कम होती है।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
पॉलिथीन भी बेस्ट ऑप्शन
फोन को पानी और कलर से बचाने के लिए होली खेलते वक्त आप स्मार्टफोन को पॉलीथिन में रख कर भी यूज कर सकते हैं लेकिन कुछ लोग यहां गलती कर देते हैं और वे केवल एक पॉलिथीन में फोन को रख कर बहार होली खेलने निकल जाते हैं। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। इसकी जगह आपको 2 से 3 लेयर बनाकर फोन को इसमें रखना है। इससे फोन के अंदर पानी जाने की संभावना कम हो जाएगी। हालांकि पॉलीथिन का यूज तभी करें जब आपके पास कोई और ऑप्शन न हो।
न करें इसे इग्नोर
होली वाले दिन फोन को साइलेंट पर रखें ये न सिर्फ आपके फोन के स्पीकर को खराब होने से बचा सकता है बल्कि बॉस के कॉल से भी बचा सकता है। इसके अलावा अगर आप फोन को अनलॉक करने के लिए फेस ID का यूज करते हैं तो इसकी जगह पैटर्न या पिन का इस्तेमाल करें। ऐसा इस लिए क्योंकि होली पर अगर आपके फोन ने आपको पहचानने से मना कर दिया तो आपको बहुत मुश्किल होगी। इसलिए Face id की जगह अन्य ऑप्शंस यूज करें।
तुरंत चार्ज न करें फोन
होली के वक्त अगर आप फोन को वॉटरप्रूफ पाउच में रख कर यूज करने का प्लान कर रहे हैं तो तुरंत उसको पाउच से निकाल कर चार्ज न करें। पाउच में होने की वजह से हो सकता है कि फोन का तापमान हाई हो। ऐसे में फोन के फटने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए पाउच से फोन निकालने के बाद कुछ देर वेट करें। उसके बाद ही फोन को चार्जिंग पर लगाएं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
4 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
8 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines