How to keep Hands Warm in Winter: सर्दियां आ गई हैं और हम में से बहुत से लोग इससे बचने के लिए कंबल और रजाइयों का यूज करने लगे हैं। वहीं बदलते दौर के साथ टेक्नोलॉजी भी हमारे जीवन का एक हिस्सा बनती जा रही है, बाजार में आज कई गैजेट आ गए हैं जो हमे सर्दी में बीमार होने से भी बचा सकते हैं लेकिन क्या आप किसी ऐसे गैजेट के बारे में जानते हैं जिससे आप सर्दियों में अपने हाथों को गर्म रख सकते हैं। जी हां, आज मार्केट में कई रिचार्जेबल हैंड वार्मर मौजूद हैं जिन्हें आप गर्माहट के लिए दस्ताने और जेब में रख सकते हैं।
ये गैजेट हीट थेरेपी की तरह भी काम करते हैं, जिससे हाथों के दर्द में भी राहत मिल सकती है। खास बात यह है कि ये गैजेट रेनॉड सिंड्रोम वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें ज्यादा ठंड में छोटी धमनियां सिकुड़ जाती हैं और उंगलियों और पैर की उंगलियों में ब्लड सप्लाई कम हो जाती है। आइये जानते हैं इस शानदार गैजेट के बारे में…
वीडियो से भी जानें इसके बारे में…
Psight Portable Pocket Heater Hand warmer
सर्दियों में आप अपने हाथों को गर्म रखने के लिए एक पोर्टेबल पॉकेट हीटर Hand warmer खरीद सकते हैं। इसे आप कहीं भी यूज कर सकते हैं। ये हैंड वार्मर ABS से बना है और कुछ ही सेकंड में गर्म हो जाता है। हीटिंग चालू करने के लिए बस स्विच को ऑन करें और कड़ाके की ठंड में गर्मी का मजा लें। इसे प्रीहीट होने में भी सिर्फ 1 मिनट से भी कम समय लगता है, और हर बार स्विच दबाने पर आप हीटिंग को एडजस्ट भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनकी कीमत भी सिर्फ 474 रुपये है।
GREENISM Electric Hot Water Bag Electrical Hand Warmer
अगर आप कुछ इससे भी सस्ता जुगाड़ ढूंढ रहे हैं तो इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बैग भी हाथों को गर्म रखने के लिए एक शानदार गैजेट है। इसे आप फ्लिपकार्ट से सिर्फ 230 रुपये में खरीद सकते हैं। 7 से 12 मिनट तक चार्ज करके इसे आप 2 घंटे तक यूज कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें Portable Pocket Heater
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
4 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines