How to increase Wi-Fi Range: वाई-फाई आपके स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। हालांकि यह ज्यादातर मामलों में बिना किसी परेशानी के काम करता है, लेकिन कभी-कभी आपको इसमें स्लो इंटरनेट कनेक्टिविटी का एक्सपीरियंस करना पड़ सकता है। नेटवर्क कंजेशन से लेकर राउटर की पोजीशन तक, कई कारण हैं जो आपके वाई-फाई को स्लो कर सकते हैं और आपके वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को खराब कर सकते हैं…
राउटर की पोजीशन
वाई-फाई पर आपका इंटरनेट स्लो होने का सबसे आम कारण राउटर की पोजीशन है। आप अपने राउटर से जितने दूर होंगे, आपकी इंटरनेट स्पीड उतनी ही स्लो होगी। अगर आपका वायरलेस राउटर दो या उससे ज्यादा कमरों की दूरी पर है, तो आपको कनेक्शन ड्रॉप का एक्सपीरियंस हो सकता है।
हालांकि वाई-फाई 6 जैसे नए वाई-फाई पिछले मॉडल्स की तुलना में दीवारों को बायपास करने में बेहतर हैं, लेकिन आपके और आपके राउटर के बीच हर चीज सिग्नल की क्वालिटी को खराब कर सकती है। आपको अपने राउटर को अपने घर के बीच में कहीं रखना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं है, तो आप इसे कोने में रखने के बजाय टेबल या शेल्फ पर रखें क्योंकि ऐसा करने से आपके कनेक्शन की क्वालिटी में काफी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें : लूट लो! Airtel और Jio इन प्लान्स पर दे रहे हैं अनलिमिटेड 5G, चेक करें लिस्ट
वाई-फाई राउटर इस बैंड पर करें यूज
ज्यादातर नए वाई-फाई राउटर दो बैंड पर काम करते हैं जिसमें 2.4GHz और 5GHz का ऑप्शन मिलता है। जहां नया 5GHz बैंड, स्पीड को काफी ज्यादा बढ़ा देता है लेकिन 2.4GHz नेटवर्क की तुलना में इसकी रेंज कम होती है। इसलिए, अगर आप राउटर से दूर होने पर वाई-फाई का यूज कर रहे हैं, जैसे कि दूसरे कमरे में, तो आपको नेटवर्क ड्रॉप का एक्सपीरियंस हो सकता है। इसलिए ज्यादा दूरी होने पर आप 2.4GHz बैंड पर स्विच करें, क्योंकि यह नए और तेज बैंड की तुलना में ज्यादा एरिया को कवर करता है।
स्लो या पुराना राउटर
अगर आपने हाल ही में अपने इंटरनेट कनेक्शन प्लान में स्लो स्पीड की वजह से अपग्रेड किया है, लेकिन फिर भी हाई स्पीड नहीं ले पा रहे हैं, तो इसमें आपके पुराने वाई-फाई राउटर की गलती हो सकती है। अगर आप 5 साल से ज्यादा पुराने राउटर का यूज कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको स्पीड से जुड़ी समस्या आ सकती है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
40 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines