Instagram Followers Increase Tricks: आज के समय में सभी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर युवाओं में सोशल मीडिया को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ट्विटर, फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम हो, लोग चाहते हैं कि उनका फॉलोअर्स अधिक संख्या में हो। हालांकि, कुछ ही ऐसे लोग होते हैं, जिनके फॉलोअर्स अधिक होते हैं। ज्यादा फॉलोअर्स प्राप्त करना सामाजिक और व्यक्तिगत उपस्थिति को बढ़ा सकता है, लेकिन इसके लिए यूजर्स को सॉलिड प्लान बनाने की आवश्यकता होती है।
यहां हम आज पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ा सकते हैं। आपको ध्यान देना होगा कि जिनके भी फॉलोवर्स अधिक होते हैं उन्हें पैसे कमाने का भी मौका मिल सकता है।
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं? (How to Increase Instagram Followers)
अच्छा कंटेंट: सबसे पहले आप जब भी कुछ पोस्ट करें, तो उसे दिलचस्प और मनोरंजक बनाएं। इससे फॉलोवर्स आपके प्रोफाइल को ओपन करने पर उत्सुक होंगे।
हैशटैग्स और लोकेशन: जब भी आप पोस्ट करे तो आप उस पोस्ट के अनुसार हैशटैग (#) का इस्तेमाल करें, जिससे पोस्ट की रीच बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह आप पोस्ट के दौरान लोकेशन को टैग करना न भूलें। लोकेशन टैग करने से उस जगह के लोगों के पास आपके पोस्ट पहुंच सकता है।
पोस्ट शेयर: जब भी कुछ पोस्ट करें तो आप अपने दोस्तों और सहयोगियों को उसे शेयर करने के लिए कहें, ताकि आपकी पोस्ट और प्रोफाइल ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
यह भी पढ़ेंः आप भी भूल गए हैं Facebook का पासवर्ड, तो ऐसे करें चेंज
नियमित पोस्ट करेंः नियमित रूप से पोस्ट करने से आपके फॉलोअर्स के साथ अधिक जुड़े रहने की संभावना होती है।
अन्य प्रोफाइल्स को सपोर्ट करें: आप अपने दोस्तों और सहयोगियों के पोस्ट पर कमेंट, लाइक और उसे शेयर करें। इस काम को करने से आपके प्रोफाइल अधिक लोगों तक पहुंचती है, जिससे आपके फॉलोवर्स बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
स्टोरी और लाइव वीडियो: इंस्टाग्राम स्टोरीज और लाइव वीडियो का इस्तेमाल करके अन्य यूजर्स से किसी मुद्दे पर बात करें।
यह भी पढ़ेंः जीमेल स्टोरेज हो गया है फुल, तो झटपट इन टिप्स को करें फॉलो
फॉलोअर्स को न खरीदें: कई ऐसे ऐप मौजूद है, जो लोगों को फॉलोअर्स बेचती है। हालांकि, आपको इससे बचना चाहिए और फॉलोअर्स की खरीदारी नहीं करना चाहिए। खरीदे हुए फॉलोअर्स आपके ऑरिजिनल फॉलोअर्स की गुणवत्ता को कम कर सकता है। साथ ही यह इंस्टाग्राम की नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
आप इन टिप्स का पालन करके अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को बढ़ा सकते हैं और अधिक फॉलोअर्स जोड़ सकते हैं। है न कमाल का टिप्स?
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines