How to identify Malicious Apps on Google Play Store: भारत में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है और स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को टारगेट कर रहे हैं और उनकी पर्सनल डिटेल्स चुरा रहे हैं। अक्सर ये स्कैमर्स नकली ऐप्स तैयार करते हैं, जो असली ऐप्स जैसे ही दिखाई देते हैं। भोले-भाले लोग इन ऐप्स को डाउनलोड कर लेते हैं, जिससे उनकी सेंसिटिव इनफार्मेशन, जैसे क्रेडिट कार्ड डिटेल्स, बैंक और अन्य डिटेल्स, लीक हो जाती है।
हैकर्स को देते हैं जानकारी
ये ऐप्स आपकी प्राइवेट जानकारी हैकर्स तक पहुंचा देते हैं, जो इसका गलत यूज कर सकते हैं। हैकर्स इस जानकारी का यूज आपको धोखा देने या ब्लैकमेल करने के लिए भी कर सकते हैं, खासकर जब उन्हें आपके प्राइवेट फोटो या वीडियो मिल जाते हैं।
X पर शेयर किया वीडियो
हालांकि दूसरी तरफ, सरकार साइबर अपराध से बचाव के लिए लगातार कदम उठा रही है। हाल ही में दूरसंचार विभाग ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि आप अपने फोन से ऐसे फर्जी और डेंजरस ऐप्स को कैसे पहचान सकते हैं।
अपने स्मार्टफोन से डेंजरस ऐप्स कैसे पहचाने?
- सबसे पहले फोन में Google Play Store ओपन करें।
- इसके बाद ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- मेनू में Play Protect ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद स्कैन बटन पर क्लिक करें।
- स्कैन कम्पलीट होने के बाद अगर डिवाइस में कोई डेंजरस ऐप मिलता है तो आपको अलर्ट मिल जाएगा।
कल से ये नियम हो रहा लागू
इसके अलावा, आपको बता दें कि कल यानी 11 दिसंबर से ट्राई ‘मैसेज ट्रेसिबिलिटी’ नियम ला रहा है जिसके बाद फर्जी मैसेज की टेंशन खत्म हो जाएगी। ऐसे किसी भी मैसेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसमें टेलीमार्केटर्स नंबर सीरीज का यूज नहीं किया गया होगा।
ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 5G Series: सस्ते में 3 स्मार्टफोन की भारत में एंट्री! मिलेगी तगड़ी बैटरी और शानदार कैमरा
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
4 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines