रक्षाबंधन पर भाई को नहीं मिली छुट्टी? तो बहनें ऐसे भेजें 10 मिनट में राखी

How to Get Rakhi at Doorstep: क्या आप जानते हैं Blinkit ने फिर एक बार अपने हजारों यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, कंपनी ने एक बहुत ही कमाल की सर्विस शुरू की है। चलिए इसके बारे में जानें

How to Get Rakhi at Doorstep

How to Get Rakhi at Doorstep: कल यानी 19 अगस्त राखी का त्योहार है और ऐसे में अगर आपके भाई को भी ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली है या आप अपने भाई से दूर हैं तो ऐसे में Blinkit आपके लिए सबसे खास सर्विस लेकर आया है जिसकी मदद से न सिर्फ आप देश में बल्कि विदेश में रहते हुए भी मिनटों में अपने भाई के लिए राखी भेज सकते हैं। विदेश में रहते हुए आप भारत में अपने भाई-बहनों को राखी और गिफ्ट भेज सकते हैं और वो सिर्फ 10 मिनट में! चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

कैसे करेगा काम?

Blinkit ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने 19 अगस्त तक इंटरनेशनल ऑर्डर को एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, जापान, फ्रांस और कनाडा जैसे देशों में रहने वाले भारतीय अब अपने परिवार वालों को राखी और गिफ्ट्स भेज सकते हैं। Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने X पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

10 मिनट में मिलेगी पासपोर्ट साइज फोटो

यह पहली बार नहीं है जब Blinkit ने अपने ग्राहकों को चौंकाया हो। इस महीने की शुरुआत में, Blinkit ने एक और नई सर्विस शुरू की थी जिसके तहत आप सिर्फ 10 मिनट में पासपोर्ट साइज की फोटोज अपने घर पर मंगवा सकते हैं। आपको बस अपना एक फोटो क्लिक करना है या कोई पुराना फोटो अपलोड करनी है। बाकी सभी काम Blinkit कर देगा।

विज्ञापन

ऑर्डर करना बेहद आसान

Blinkit अपनी तेज डिलीवरी के लिए जाना जाता है और अब यह सर्विस इंटरनेशनल लेवल पर भी उपलब्ध है। ऑर्डर करना बेहद आसान है। आपको बस Blinkit ऐप पर जाकर अपना ऑर्डर करना है। इतना ही नहीं आपको राखियों और गिफ्ट्स के कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे। जहां से आप अपनी पसंद का कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं।

विज्ञापन

तो क्या देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे?

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि Blinkit इंटरनेशनल ऑर्डर के लिए कोई एक्स्ट्रा पैसे लेगा या नहीं। यह सर्विस अभी केवल कुछ ही देशों में उपलब्ध है और ये उन लोगों के लिए बहुत यूजफुल है जो विदेश में रहते हैं और अपने परिवार से दूर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ