How To Get New Youtube Feed: YouTube खोलते ही ढेर सारे वीडियो सामने आ जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि हर बार वही पुराने और बोरिंग टाइप के वीडियो दिख रहे हैं. आपकी फीड आपकी पसंद के हिसाब से तैयार होती है, लेकिन अगर आपने गलती से किसी एक तरह का कंटेंट ज्यादा देख लिया, तो YouTube उसी से जुड़ी वीडियो बार-बार दिखाने लगता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप अपनी YouTube फीड को दोबारा फ्रेश बना सकते हैं और मनपसंद वीडियो वापस पा सकते हैं.
वॉच हिस्ट्री करें क्लियर
अगर आप लगातार एक ही तरह के वीडियो देखते हैं, तो YouTube उसे आपकी पसंद मान लेता है और उसी से जुड़े वीडियो ज्यादा दिखाने लगता है. इससे बचने के लिए आप अपनी YouTube वॉच हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं. जैसे ही हिस्ट्री साफ होती है, फीड पर नए और अलग-अलग तरह के वीडियो दिखने लगते हैं.
लाइक और डिसलाइक को करें रीसेट
YouTube आपके लाइक और डिसलाइक को भी काफी अहमियत देता है. आपने जिस तरह के वीडियो को लाइक किया होता है, वैसा ही कंटेंट ज्यादा रिकमंड किया जाता है. अगर आपको लगता है कि किसी पुराने लाइक की वजह से फीड खराब हो रही है, तो YouTube ऐप खोलकर ‘You’ टैब में जाएं और वहां से पहले किए गए लाइक्स हटा सकते हैं.
‘Not Interested’ ऑप्शन का करें इस्तेमाल
अगर आपकी फीड में कोई ऐसा वीडियो या चैनल आ रहा है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है, तो उसे नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं. वीडियो के टाइटल के पास दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें और ‘Not Interested’ चुन लें. इससे YouTube को साफ संकेत मिल जाता है कि आपको इस तरह का कंटेंट नहीं चाहिए.
इनकॉग्निटो मोड भी है काम का फीचर
अगर आप किसी खास वीडियो को सिर्फ एक बार देखना चाहते हैं और नहीं चाहते कि उसके जैसे वीडियो आगे फीड में आएं, तो इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करें. YouTube ऐप में ‘You’ टैब पर जाकर हिस्ट्री सेक्शन के ऊपर आपको इनकॉग्निटो मोड का ऑप्शन मिल जाएगा. इस मोड में देखे गए वीडियो आपकी हिस्ट्री या रिकमंडेशन को प्रभावित नहीं करते.
थोड़ी-सी सेटिंग बदलकर और सही ऑप्शन्स का इस्तेमाल करके आप अपनी YouTube फीड को फिर से मजेदार और आपकी पसंद के मुताबिक बना सकते हैं. इससे बार-बार वही वीडियो देखने की झुंझलाहट भी खत्म हो जाएगी.
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines