अगर आप ऐसा मोबाइल नंबर चाहते हैं जो देखने में खास हो, आसान से याद रहे या आपके लिए लको हो तो इसके लिए अब किसी स्टोर के चक्कर लगानी की जरूरी नहीं है. Jio और Vodafone Idea अपने यूजर्स को घर बैठे पंसद का मोबाइल नंबर चुनने की सुविधा देते हैं. आप अपनी पसंद की नंबर को ऐप के जरिए खोच सकते हैं और उपलब्ध होने पर उसे बुक भी कर सकते हैं. साथ ही इसके लिए आपको कीमत भी चुकानी होती है जो हर नंबर के लिए अलग हो सकती है.
Jio में पसंद का नंबर ऐसे चुनें
अगर आप Jio का मनपसंद मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं तो सबस पहले अपने फोन में My Jio ऐप डाउनलोड करें ऐप खोलने के बाद Quick Links सेक्शन में जाएं. यहां आपको Matching Number का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करने के अपको अपना करंट नंबर डालकर OTP जनरेट कर उसे दर्ज करना होगा. इसके बाद आप अपनी पसंद के नंबर की तलाश कर सकते हैं. उपलब्ध नंबरों की एक लिस्ट आपके सामने आएगी, जिसमें से आप अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं.
पसंद का नंबर न मिले तो क्या करें
अगर Matching Number में आपकी पसंद का नंबर नहीं मिलता है, तो VIP नंबर चाहिए? वाले विकल्प पर जाकर दूसरे नंबर भी देख सकते हैं. यहां आपको अलग-अलग तरह के नंबर मिल सकते हैं. अपनी पसंद का नंबर मिलने पर उसे बुक किया जा सकता है. इसके बाद कंपनी की तरफ से आगे प्रोसेस पूरी की जाएगी और सिम आपके दिए गए पते पर पहुंचाया जाएगा है.
Vodafone Idea में VIP नंबर कैसे लें
Vodafone Idea का पसंदीदा नंबर लेने के लिए MyVi ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप खोलने के बाद VIP नंबर वाले ऑप्शन पर जाएं. यहां अपनी पसंद का मोबाइल नंबर दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा. नंबर डालने के बाद अगर वह उपलब्ध होगा तो उससे जुड़ी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे. इनमें से अपनी पंसद का नंबर चुना जा सकता है. नंबर चुनने के बाद जरूरी जानकारी भरनी होगी, जिसमें पिनकोड और सिम पहुंचाने का पता शामिल हो सकता है. इसके बाद सिम आपके दिए गए पते पर पहुंचाया जाता है.
ये भी पढ़ें- बदल रहा सिम खरीदने का नियम, आपके नाम पर 9 SIM हैं तो नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, तो क्या बंद होंगे नंबर?
मनपसंद VIP नंबर के लिए कितनी चुकानी होगी कीमत?
हर VIP या पसंदीदा नंबर की कीमत एक जैसी होती, सामान्य नंबर के लिए आपको सिर्फ सिम और शुरुआती शुल्क देना पड़ सकता है. वहीं अगर नंबर काफी खास या प्रीमिम है तो उसके लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, सामान्य नंबर के लिए करीब 50 रुपये का सिम शुल्क हो सकता है. वहीं कुछ प्रीमियम नंबरों की कीमत 12,000 रुपये तक पहुंच सकती है. यानी जितना खास नंबर होगा, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा हो सकती है.
सिम लेने के बाद करना होगा पहला रिचार्ज
सिम मिलने के बाद उसे चालू करने के लिए पहला रिचार्ज भी करना होगा. इसे शुरूआती रिचार्ज योजना कहा जाता है. नंबर की उपलब्ध्ता और उसकी कीमत समय के साथ बदल सकती है. इसलिए बुकिंग करने से पहले Jio या Vodafone Idea के आधिकारिक ऐप पर दिखाई जा रही कीमत और नियम जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें- आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर मिला तो तुरंत करें बंद
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
8 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
10 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
12 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
13 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
15 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines