How to Generate Temporary Mail: आज हम रोजाना कई वेबसाइटों पर विजिट करते हैं। बैंक के काम से लेकर शॉपिंग तक सभी काम इन Websites के जरिए मिनटों में हो जाते हैं। हालांकि कई बार हमें किसी ऐसी वेबसाइट पर भी login करना जरूरी हो जाता है जहां हम लॉग इन करने के लिए पर्सनल मेल का यूज नहीं करना चाहते। इससे न केवल इनबॉक्स फालतू मेल से भर जाता है, बल्कि ये सिक्योरिटी और प्राइवेसी का जोखिम भी बढ़ा देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बचने के लिए आप एक छोटी सी ट्रिक का यूज कर सकते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं टेम्पररी ईमेल की। इनके जरिए आप कहीं भी फ्री में लॉग इन कर सकते हैं। टेम्पररी ईमेल एड्रेस बनाने के लिए आज गूगल पर कई वेबसाइटें और एक्सटेंशन्स मौजूद हैं, हर किसी में आपको अलग-अलग फीचर्स देखने को मिलते हैं, लेकिन हम आपको जिस एक्सटेंशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे यूज करना काफी आसान है और ये बिल्कुल फ्री है। इस एक्सटेंशन्स का नाम Temp Mail है। चलिए जानते हैं इसे इनस्टॉल और यूज करने का तरीका…
इस वीडियो से भी आप इस ट्रिक को सिख सकते हैं…
Temp Mail एक्सटेंशन्स कैसे इनस्टॉल करें?
- Temp Mail एक्सटेंशन्स इनस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने गूगल सर्च बार में जाएं।
- सर्च बार में Temp Mail एक्सटेंशन्स सर्च करें।
- इसके बाद दिखाई दे रहे सबसे पहले रिजल्ट पर क्लिक करें।
- एक्सटेंशन्स को यूज करने के लिए Add Chrome पर टैप करें।
- इतना करते ही आपका Temp Mail एक्सटेंशन्स इनस्टॉल हो जाएगा।
Temp Mail एक्सटेंशन्स का यूज कैसे करें?
- Temp Mail एक्सटेंशन्स को यूज करने के लिए क्रोम के टॉप राइट एक्सटेंशन्स आइकॉन पर क्लिक करें।
- यहां से आप इस एक्सटेंशन्स को पिन भी कर सकते हैं।
- एक बार पिन करने के बाद जिस भी साइट पर आप लॉग इन करना चाहते हैं उस पेज पर जाएं।
- लॉग इन पेज पर आपको एक मेल का आइकॉन दिखाई देगा बस आपको इस पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपका टेम्पररी ईमेल एड्रेस तैयार हो जाएगा।
इस वीडियो से भी आप इस ट्रिक को सिख सकते हैं
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
27 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines