How to Find Lost Phone: मोबाइल फोन खो जाना किसी के लिए भी एक चिंता भरा स्थिति होती है, लेकिन इस स्थिति में हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय कई ऐसे टेक्नोलॉजी आ गए हैं, जिसकी मदद से खोए हुए स्मार्टफोन को वापस पाया जा सकता है। यहां हम आपको इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि अगर आपका या किसी दोस्तों का स्मार्टफोन गुम हो जाए, तो उस समय क्या करना करना चाहिए?
How to Find Lost Phone: फोन गुम होने पर इन बातों का रखें ध्यान
लोकेशन ट्रैक करें
Android यूजर्स की बात करें तो फोन चोरी या गुम हो जाने पर सबसे पहले गूगल अकाउंट को लॉग इन करना चाहिए और “Find My Device” टूल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आप अपने फोन की वर्तमान लोकेशन का पता लगा सकते हैं और आपको उसे ब्लॉक करने, रिंग करने या उसे क्लीन करने का ऑप्शन भी मिलता है।
वहीं, iPhone यूजर्स “Find My iPhone” ऐप्लिकेशन का उपयोग करके अपने iPhone की लोकेशन का पता लगा सकते हैं और आपको उसे रिंग करने, लॉक करने के साथ क्लीन करने का ऑप्शन मिलता है।
FIR दर्ज कराएं
अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन पर FIR दर्ज करानी चाहिए। यह फोन की तलाश करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः ताइवान, इंडोनेशिया के बाद अब भारत में लॉन्च होगा ये पावरफुल स्मार्टफोन, फीचर्स पर हो जाएंगे फिदा
सोशल मीडिया पर जानकारी दें
फोन चोरी या गुम होने पर आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी सूचना देनी चाहिए, ताकि यदि कोई आपको फोन के बारे में जानकारी दे, तो वह आपके संपर्क में आ सके।
IMEI नंबर का इस्तेमाल करें
किसी स्मार्टफोन के लिए IMEI नंबर का होना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, जब भी मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है तो पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराते समय IMEI नंबर देना जरूरी हो जाता है। IMEI नंबर आपके फोन के पैकेज पर या फोन की बैक पैनल पर दिया होता है। इसके अलावा आप मोबाइल फोन की कंपनी से IMEI नंबर का पता कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines