How to Earn Money from Instagram Reels: क्या आप जानते हैं आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए रोजाना अच्छी कमाई कर सकते हैं। जी हां, सुनने में पहले तो आपको भी ये झूठ लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आजकल कई छोटे और बड़े क्रिएटर सोशल मीडिया और यहां तक कि फैंस और Memes पेज के जरिए महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं। वहीं, आज हम आपको भी एक ऐसे ही जबरदस्त ऐप के बारे में बताएंगे जो रील पर सिर्फ एक लोगो लगाने के बदले में पैसा दे रहा है। यही नहीं इस ऐप का इस्तेमाल कई बड़े क्रिएटर भी कर रहे हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
क्या है इस ऐप का नाम?
दरअसल, हाल ही में टेक क्रिएटर अरविंद खर्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कमाल का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए एक जबरदस्त ऐप के बारे में बताया है। इस ऐप का नाम Flytant Influencer Marketing है। ये ऐप आपको आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर देखने को मिल जाएगा। आइए अब जानते हैं कि इससे आप पैसे कैसे कमा सकते हैं…
ये भी पढ़ें : Apple ला रहा है iPhone 16 से भी सस्ता फोन, कीमत से लेकर जानें कब होगा लॉन्च
कैसे कमाएं इस ऐप से पैसा?
इस ऐप के जरिए पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर लेना है और ओपन करना है। इसके बाद इसमें आपको अपनी इंस्टाग्राम ID को ऐड करना होगा। यही नहीं आप यहां अपना स्नैपचैट अकाउंट भी ऐड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने फॉलोवर्स की जानकारी देनी होगी। इसके बाद 5 से 6 घंटे के अंदर आपका अकाउंट वेरीफाई हो जाएगा।
ब्रांड का लोगो करें ऐड
एक बार अकाउंट वेरीफाई होने के बाद आपको एक मैसेज मिलेगा। अब आपको ऐप के अंदर अलग-अलग ऐप के प्रमोशनल डील्स देखने को मिल जाएंगे जहां से आप अपनी एक रील पर किसी ब्रांड का लोगो या विज्ञापन ऐड करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। खास बात यह है कि ये ऐप पूरी तरह से फ्री है और प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है जिसका मतलब है कि आपको ऐप की प्राइवेसी को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
29 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines