How to Earn Money from ChatGPT: आजकल हम में से ज्यादातर लोग अपने सवालों के जवाब और काम को आसान करने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस चैटबॉट के जरिए अपने पैसे को डबल भी कर सकते हैं। जी हां, हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने ChatGPT को पहले 100 डॉलर दिए और इसके बाद चैटबॉट से कहा कि इतने पैसों से और पैसा कैसे कमाया जाएं। इस टेस्टिंग का उद्देश्य ये जानना था कि ChatGPT इस मामले में कितना पावरफुल हो सकता है और क्या यह एक बिजनेस वेंचर्स शुरू करने में मदद कर सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे…
सोशल मीडिया पर किया शेयर
दरअसल, हाल ही में जैक्सन ग्रेटहाउस फॉल नाम के एक व्यक्ति ने ChatGPT पर कमाल का टेस्ट किया। उन्होंने ChatGPT को $100 दिए और इसे इंस्ट्रक्शन दिया कि वह इस पैसे से मैक्सिमम प्रॉफिट बनाए। उन्होंने इस पूरे प्रयोग को “HustleGPT” नाम दिया और सोशल मीडिया पर इसके बारे में अपडेट शेयर किया।
आईडिया से लेकर मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बताई
जब इस टेस्टिंग की शुरुआत की गई तो, ChatGPT ने एक एनवायर्नमेंटल फ्रेंडली गैजेट्स बेचने वाली एफिलिएट मार्केटिंग साइट का आईडिया दिया, जिसका नाम “ग्रीन गैजेट गुरु” था। यही नहीं ChatGPT ने वेबसाइट के लिए एक डोमेन नेम, एक होस्टिंग प्लान और सोशल मीडिया मार्केटिंग की स्ट्रेटेजी भी बताई। ChatGPT ने वेबसाइट के लिए कंटेंट भी लिखा और DALL-E 2 का इस्तेमाल करके प्रोडक्ट्स के लिए इमेज बनाई। इसी के साथ ChatGPT ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन चलाने का भी सजेशन दिया।
क्या रहा इसका रिजल्ट?
टेस्टिंग के पहले दिन ही फॉल को कई इन्वेस्टर्स ने कांटेक्ट किया और कंपनी का वैल्यू $25,000 तक पहुंच गया। हालांकि, कुछ समय बाद फॉल ने इस टेस्ट को बंद कर दिया और अपने काम पर फोकस करने का फैसला किया।
तो क्या ये टेस्टिंग सफल रही?
ओवरऑल देखा जाए तो यह टेस्ट कई मायनों में सफल रहा। इस प्रयोग ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया और लोगों को ChatGPT की क्षमताओं के बारे में पता चला। फॉल ने इस टेस्ट के जरिए काफी इन्वेस्टमेंट जुटाया। इसी के जरिए फॉल ने अपने डिस्कॉर्ड कम्युनिटी को भी बढ़ाया।
ये भी पढ़ें : Google और Samsung के बाद ‘पुष्पा’ स्टाइल एंट्री लेगा Apple
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines