किसी अनजान शहर में सफर करते समय अगर अचानक मोबाइल का नेटवर्क चला जाए या इंटरनेट डेटा खत्म हो जाए, तो सही रास्ता ढूंढना मुश्किल हो सकता है. खासकर तब, जब आप किसी नई जगह पर हों और आसपास किसी से रास्ता पूछने का विकल्प भी न मिले. ऐसे में Google Maps का एक फीचर आपके काम आ सकता है. इसकी मदद से आप सफर पर निकलने से पहले ही किसी शहर या इलाके का मैप फोन में डाउनलोड करके रख सकते हैं. इसके बाद इंटरनेट न होने पर भी उस डाउनलोड किए गए इलाके में रास्ता ढूंढने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करना है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
Google Maps में Offline Map कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप ऐसी जगह जाने वाले हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, तो घर से निकलने से पहले ही उस इलाके का मैप डाउनलोड कर लें. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें. अब ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें और Offline Maps विकल्प चुनें.
इसके बाद Select Your Own Map पर टैप करें. स्क्रीन पर एक मैप दिखाई देगा, जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से इलाके की सीमा छोटी या बड़ी कर सकते हैं. क्षेत्र चुनने के बाद नीचे दिए गए Download बटन पर टैप कर दें. डाउनलोड पूरा होने के बाद मैप आपके फोन में सेव हो जाएगा और जरूरत पड़ने पर आप इसे बिना इंटरनेट के इस्तेमाल कर सकेंगे.
इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Google Maps का Offline Mode काफी काम का है, लेकिन इसमें ऑनलाइन मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं. इंटरनेट कनेक्शन न होने पर आपको लाइव ट्रैफिक की जानकारी नहीं मिलेगी और रास्ते में ट्रैफिक या सड़क बंद होने के कारण रूट बदलने के अपडेट भी नहीं मिल पाएंगे.
डाउनलोड किए गए मैप में कार से जाने के रास्ते मिल सकते हैं, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैदल चलने और साइकिल के रूट जैसी सुविधाएं सीमित हो सकती हैं. इसलिए सफर पर निकलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने पूरे जरूरी इलाके का मैप डाउनलोड किया है.
फोन की स्टोरेज का भी रखें ध्यान
Offline Maps फोन की मेमोरी में जगह लेते हैं. डाउनलोड किए गए इलाके का एरिया जितना बड़ा होगा, मैप के लिए उतनी ही ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए केवल उन्हीं शहरों और रास्तों के मैप डाउनलोड करें, जिनकी आपको जरूरत है. पुराने या इस्तेमाल में नहीं आने वाले मैप को समय-समय पर डिलीट करते रहें. इससे फोन की स्टोरेज खाली रखने में मदद मिलेगी.
बिना नेटवर्क सफर करते समय बैटरी ऐसे बचाएं
अगर आप लंबी रोड ट्रिप पर जा रहे हैं, तो फोन की बैटरी का ध्यान रखना भी जरूरी है. नेविगेशन के दौरान स्क्रीन लगातार चालू रहने से बैटरी तेजी से खर्च हो सकती है. ऐसे में स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें और गैरजरूरी बैकग्राउंड ऐप्स बंद कर दें. Google Maps में वॉयस नेविगेशन का इस्तेमाल करने से बार-बार स्क्रीन देखने की जरूरत कम हो सकती है. साथ ही, फोन का चार्जर और एक पोर्टेबल पावर बैंक भी अपने साथ रखें, ताकि सफर के बीच फोन की बैटरी खत्म होने की परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें- फोटो असली है या AI से बनी? इस टूल से खुलेगा पूरा राज, Google ने सबके लिए लॉन्च किया SynthID Detector
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines