AI Chatbot: आजकल हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बातें हो रही हैं। गूगल, एप्पल जैसी कई बड़ी टेक कंपनियां इन दिनों नए-नए AI फीचर्स पर काम कर रही हैं। इन AI चैटबॉट की मदद से आज कई काम तो मिनटों में हो जाते हैं। खास बात यह है कि अब ये चैटबॉट्स आप अपने किसी भी डिवाइस पर यूज कर सकते हैं।
इसके लिए एक महंगा फोन होना जरूरी नहीं है। आखिरी वाला चैटबॉट तो इतना कमाल का है जो आपके फोन में मौजूद सबसे पॉपुलर ऐप में ही छुपा हुआ है। इसका मतलब है कि इसके लिए तो आपको कोई एक्स्ट्रा एप्लीकेशन डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। चलिए इनके बारे में जानते हैं…
Google Gemini
गूगल जेमिनी जिसे पहले बार्ड कहा जाता था ये पहले सिर्फ वेबसाइट पर ही उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसे ऐप में भी कुछ वक्त पहले लॉन्च किया है। इसे आप अभी Android के प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही आप इसे डाउनलोड करेंगे तो ये आपके डिवाइस के डिफॉल्ट असिस्टेंट में बदल जाएगा। फ्री में आप इस ऐप से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
Microsoft Copilot
अगर आप अपने डिवाइस पर AI चैटबॉट यूज करना चाहते हैं तो Microsoft Copilot भी एक बेस्ट ऑप्शन है जिसे पहले कंपनी ने बिंग चैट के नाम से पेश किया था। बता दें कि ये चैटबॉट ओपनएआई के जीपीटी-4 मॉडल पर बेस्ड है। आप इसे अपने डिवाइस में इनस्टॉल कर सकते हैं। इससे आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और कई काम मिनटों में कर सकते हैं। ये ऐप आपके लिए एक कमांड पर तस्वीरें भी बना सकता है।
Meta AI
Meta ने हाल ही में भारत में अपना मेटा AI पेश किया है जिसे आप अब अपने डिवाइस में यूज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी ने इसे अपने सबसे पॉपुलर ऐप्स फेसबुक, WhatsApp और इंस्टाग्राम में ऐड किया है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
4 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
9 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
11 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines