ये 3 AI चैटबॉट देंगे आपके हर सवाल का जवाब, सस्ते फोन में भी जैसे चाहें करें यूज

AI Chatbot: क्या आप भी अपने फोन में AI का मजा लेना चाहते हैं? तो आज हम आपको 3 जबरदस्त AI चैटबॉट के बारे में बताएंगे। इनकी मदद से आप फोटो बनाने से लेकर किसी भी सवाल को पूछ सकते हैं।

AI Chatbot

AI Chatbot: आजकल हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बातें हो रही हैं। गूगल, एप्पल जैसी कई बड़ी टेक कंपनियां इन दिनों नए-नए AI फीचर्स पर काम कर रही हैं। इन AI चैटबॉट की मदद से आज कई काम तो मिनटों में हो जाते हैं। खास बात यह है कि अब ये चैटबॉट्स आप अपने किसी भी डिवाइस पर यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसके लिए एक महंगा फोन होना जरूरी नहीं है। आखिरी वाला चैटबॉट तो इतना कमाल का है जो आपके फोन में मौजूद सबसे पॉपुलर ऐप में ही छुपा हुआ है। इसका मतलब है कि इसके लिए तो आपको कोई एक्स्ट्रा एप्लीकेशन डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। चलिए इनके बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

Google Gemini

गूगल जेमिनी जिसे पहले बार्ड कहा जाता था ये पहले सिर्फ वेबसाइट पर ही उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसे ऐप में भी कुछ वक्त पहले लॉन्च किया है। इसे आप अभी Android के प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही आप इसे डाउनलोड करेंगे तो ये आपके डिवाइस के डिफॉल्ट असिस्टेंट में बदल जाएगा। फ्री में आप इस ऐप से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

Google Gemini

विज्ञापन

Microsoft Copilot

अगर आप अपने डिवाइस पर AI चैटबॉट यूज करना चाहते हैं तो Microsoft Copilot भी एक बेस्ट ऑप्शन है जिसे पहले कंपनी ने बिंग चैट के नाम से पेश किया था। बता दें कि ये चैटबॉट ओपनएआई के जीपीटी-4 मॉडल पर बेस्ड है। आप इसे अपने डिवाइस में इनस्टॉल कर सकते हैं। इससे आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और कई काम मिनटों में कर सकते हैं। ये ऐप आपके लिए एक कमांड पर तस्वीरें भी बना सकता है।

विज्ञापन

Microsoft Copilot

Meta AI

Meta ने हाल ही में भारत में अपना मेटा AI पेश किया है जिसे आप अब अपने डिवाइस में यूज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी ने इसे अपने सबसे पॉपुलर ऐप्स फेसबुक, WhatsApp और इंस्टाग्राम में ऐड किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ