How To Delete Apps From Smartphone Remotely: आजकल मार्केट में फोन यूज करते वक्त मन में कहीं न कहीं ये डर बना रहता है कि कब कोई फोन छीन के भाग जाए कहना काफी मुश्किल है। ऐसी घटनाएं अब काफी ज्यादा आम हो गई हैं, लेकिन फोन चोरी होने के बाद सबसे ज्यादा टेंशन इस बात की रहती है कि फोन में लॉगिन ऐप्स का कोई गलत यूज न कर ले। यहां तक कि इन ऐप्स का यूज करके चोर बैंक अकाउंट तक खाली कर सकते हैं।
ऐसे में क्या हो अगर आप दूर से ही चुटकियों में फोन का सभी डेटा डिलीट कर सकें। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ही कमाल की ट्रिक बताएंगे जिससे आप मिनटों में सारा डेटा डिलीट कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
दूर से फोन का डेटा डिलीट कैसे करें?
- सबसे पहले अपना Gmail अकाउंट ओपन करें।
- अब टॉप राइट कॉर्नर पर दिखाई दे रही प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब आपको अपने अकाउंट के मैनेज योर गूगल अकाउंट ऑप्शन में जाना होगा।
- अब यहां से Security ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन को स्क्रॉल डाउन करना होगा जहां आपको Your Devices का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- इतना करने के बाद नीचे की तरफ Manage All Devices ऑप्शन पर जाएं।
- यहां आपको दिख जाएगा कि आपका जीमेल कौन से डिवाइस और किस जगह पर लॉगिन है।
- इसके बाद रिमोटली आप उस डिवाइस से जीमेल लॉगआउट कर पाएंगे।
- जीमेल लॉगआउट होते ही आपके फोन में जीमेल से जुडे़ हुए सभी ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
खोए फोन को कैसे ढूंढे?
वहीं अगर आपका फोन खो गया है तो आप एक ऑप्शन के जरिए भी अपने खोए हुए फोन को ढूंढ सकते हैं। जब आप Manage All Devices पर जाएंगे तो इसी पेज के नीचे आपको एक Find a lost Device ऑप्शन भी मिलेगा, जिसका यूज करके आप एक क्लिक से अपने डिवाइस की लोकेशन और लॉगिन टाइम को ट्रैक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
13 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
14 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
17 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
18 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
20 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines