Convert AC into Air Purifier: हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि एयर कंडीशनर (AC) सिर्फ कमरे को ठंडा करने का काम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़े से अपग्रेड के साथ यही AC आपके घर की हवा को भी शुद्ध कर सकता है? जी हां, बस इसमें HEPA फिल्टर लगाकर आप अपने AC को मिनी एयर प्यूरीफायर बना सकते हैं. यह वही टेक्नोलॉजी है जो महंगे एयर प्यूरीफायर में होती है और हवा में मौजूद धूल, धुआं, बैक्टीरिया और एलर्जी फैलाने वाले कणों को लगभग 99% तक रोक लेती है.
HEPA फिल्टर क्या होता है?
HEPA (High Efficiency Particulate Air) फिल्टर एक बेहद बारीक जालीदार परत होती है, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को फंसा लेती है. यह PM2.5, PM10, परागकण (pollen), सिगरेट का धुआं, बैक्टीरिया और वायरस जैसे कणों को पकड़कर हवा को साफ बनाता है. इसका ढांचा ऐसा होता है कि हवा आसानी से गुजर जाती है, लेकिन गंदगी और प्रदूषण वहीं रुक जाते हैं. यानी अगर आप अपने AC में HEPA फिल्टर लगाते हैं, तो आपको सिर्फ ठंडी नहीं बल्कि साफ और हेल्दी हवा मिलेगी.
सही HEPA फिल्टर कैसे चुनें
सबसे पहले अपने AC का मॉडल और साइज देख लें. उसी के अनुसार HEPA फिल्टर खरीदें. आजकल बाजार में HEPA Filter Sheets या Cut-to-Fit HEPA Rolls भी मिलते हैं जिन्हें आप अपने AC के आकार के हिसाब से काटकर फिट कर सकते हैं. ध्यान रहे, असली HEPA फिल्टर ही लें जैसे H13 या H14 ग्रेड क्योंकि ये हवा को सबसे ज्यादा प्रभावी तरीके से साफ करते हैं.
AC में HEPA फिल्टर कैसे लगाएं
सबसे पहले AC को बंद करें और उसका फ्रंट कवर खोलें. अंदर जो डस्ट फिल्टर होता है, उसे सावधानी से निकाल लें. अगर वह गंदा है तो पानी से धोकर सूखा लें. यह जरूरी है क्योंकि गंदा फिल्टर HEPA शीट को जल्दी ब्लॉक कर देता है. अब HEPA शीट को पुराने फिल्टर के ऊपर लगाएं. आप इसे हल्के डबल-साइड टेप या मेश फ्रेम की मदद से फिक्स कर सकते हैं. बस ध्यान रहे कि हवा का रास्ता बंद न हो, वरना कूलिंग पर असर पड़ेगा.
अब आपका AC हवा भी करेगा साफ
HEPA शीट लगाने के बाद फिल्टर को वापस जगह पर लगाएं और AC चालू करें. अब जब आपका AC चलेगा, तो हवा सबसे पहले HEPA फिल्टर से होकर गुजरेगी. इससे कमरे की धूल-मिट्टी, धुआं और एलर्जी पैदा करने वाले कण वहीं रुक जाएंगे. नतीजा आपको मिलेगी ठंडी, ताज़ा और साफ हवा.
फिल्टर की सफाई और बदलने के टिप्स
ध्यान रखें कि HEPA फिल्टर को पानी से कभी न धोएं, क्योंकि इससे इसकी परतें खराब हो जाती हैं. इसे हर 2 से 3 महीने में बदलना चाहिए. अगर आप ज्यादा प्रदूषित इलाकों जैसे दिल्ली, मुंबई या किसी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में रहते हैं, तो इसे हर डेढ़ से दो महीने में बदलना बेहतर रहेगा. जाम HEPA फिल्टर हवा के दबाव को कम करता है और AC की कूलिंग पर असर डाल सकता है
एक छोटा अपग्रेड, बड़ी राहत
सिर्फ एक छोटा-सा बदलाव करके आप अपने AC को एक डुअल-फंक्शन मशीन बना सकते हैं जो न सिर्फ ठंडक दे, बल्कि आपके घर की हवा को भी साफ रखे. HEPA फिल्टर लगाने से न तो ज्यादा खर्च आता है, न कोई जटिल काम है. लेकिन इसका असर आपकी सेहत और घर के माहौल पर बहुत बड़ा हो सकता है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली: इन 10 बेस्ट एयर प्यूरीफायर्स से पाएं घर में साफ हवा
संबंधित खबरें
WhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 hr agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
23 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines