How to Clean Smartwatch: ज्यादातर लोग रोजाना स्मार्टवॉच पहनते हैं- वर्कआउट हो, ऑफिस हो या बाहर का काम. लगातार हाथ में बंधी रहने के कारण वॉच पर पसीना, धूल और गंदगी जमा हो जाती है. अगर इसे सही तरीके से साफ न किया जाए, तो वॉच खराब भी हो सकती है और आपकी त्वचा पर रैश, एलर्जी या इंफेक्शन जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. इसलिए स्मार्टवॉच की सफाई सिर्फ हॉबी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरी आदत है. आइए जानते हैं कि इसे बिना नुकसान पहुंचाए कैसे साफ करें.
सबसे पहले वॉच और स्ट्रैप को अलग करें
स्मार्टवॉच की सफाई शुरू करने का पहला कदम है- स्ट्रैप को वॉच से अलग करना. वॉच और स्ट्रैप, दोनों की सफाई का तरीका अलग होता है, इसलिए इन्हें अलग करना जरूरी है. स्ट्रैप हटाने के बाद वॉच काफी हल्की और छोटी हो जाती है, इसलिए सफाई हमेशा टेबल जैसी स्थिर सतह पर करें ताकि वॉच हाथ से फिसले नहीं.
टिश्यू से पसीना और नमी साफ करें
सबसे पहले वॉच को सॉफ्ट टिश्यू पेपर से पोंछकर पूरा सुखा लें. कोशिश करें कि कहीं भी नमी न रहे, खासकर उन जगहों पर जहां स्ट्रैप फिट होता है. इसके बाद वॉच के पीछे वाले हिस्से- जहां सेंसर लगे होते हैं- उसे भी अच्छे से साफ कर लें, क्योंकि पसीना अक्सर यहीं जमा होता है.
गीले कपड़े या वेट टिश्यू से हल्की सफाई करें
वॉच सूखने के बाद अगला कदम है उसे थोड़ा-सा गीले कपड़े या वेट टिश्यू से साफ करना. आप चाहें तो हल्के डिसइंफेक्टेंट वाले वेट टिश्यू भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कपड़े को सिर्फ थोड़ा-सा नम रखें- बहुत ज्यादा गीला बिल्कुल नहीं. सेंसर, डिस्प्ले और बटन के आसपास के छोटे-छोटे हिस्सों की भी सफाई ध्यान से करें. याद रखें, वॉच पर सीधे पानी या किसी लिक्विड का स्प्रे न करें. सफाई के बाद वॉच को कुछ मिनट हवा में सूखने दें.
स्ट्रैप कैसे साफ करें? जानिए आसान तरीका
अगर आपकी स्मार्टवॉच का स्ट्रैप सिलिकॉन या फैब्रिक का है, तो आप उसे पानी से धो सकते हैं. धोने के बाद उसे सूखे कपड़े से पोंछें और थोड़ी देर हवा में सुखा लें. लेदर स्ट्रैप के मामले में थोड़ा सावधान रहें. लेदर को सीधे पानी से न धोएं. इसे पहले सूखे कपड़े से पोंछें और फिर हल्के गीले वेट टिश्यू से धीरे-धीरे साफ करें. ध्यान रखें कि स्ट्रैप ज्यादा गीला न हो, वरना उसकी क्वालिटी खराब हो सकती है.
नियमित सफाई क्यों जरूरी है?
नियमित सफाई न सिर्फ वॉच की लाइफ बढ़ाती है, बल्कि आपकी त्वचा को भी सुरक्षित रखती है. खासकर गर्मियों और वर्कआउट के बाद वॉच गंदी होने की संभावना ज्यादा रहती है, इसलिए दिन में एक बार हल्की सफाई जरूर करें.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में फ्रिज ऐसे चलाएं, न सामान जमेगा न बढ़ेगा बिजली का बिल
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines