How to Clean Mobile After Holi: होली रंगों का त्योहार है और इस त्योहार के दौरान गलती से स्मार्टफोन पर रंग लगना काफी आम बात है। कई बार तो होली खेलते वक्त फोन पानी में भी गिर जाता है लेकिन आज अगर आपके स्मार्टफोन पर रंग लग गया है तो चिंता न करें आप इसे काफी आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है बस इन आसान टिप्स को फॉलो करें।
सॉफ्ट क्लॉथ और गर्म पानी का करें यूज
एक नरम क्लॉथ को गर्म पानी में भिगोकर अच्छे से पहले फोन पर जमी नमी को हटाएं। इसके बाद ध्यान से अपने फोन के स्क्रीन पर और बैक में रंग लगे हिस्सों को साफ करें। ध्यान दें कि आप फोन की इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान न पहुंचाएं। इसलिए कपड़े को हल्का ही गिला रखें। अगर आप ज्यादा गीले कपड़े का यूज करेंगे तो इससे फोन खराब भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें : Vijay Sales Holi Offers: कैमरा, स्पीकर समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है जबरदस्त Discount!
आइसोप्रोपिल अल्कोहल भी कर सकता है मदद
फोन पर जमे कलर को हटाने के लिए आप आइसोप्रोपिल अल्कोहल का भी यूज कर सकते हैं। बस इसे आप एक साफ स्वाब या कॉटन बॉल पर डालें। फिर ध्यान से फोन की स्क्रीन को इस अल्कोहल वाले स्वाब या कॉटन बॉल से साफ करें। अल्कोहल फोन की इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान नहीं पहुंचाए। इसलिए आप इसके जरिए भी फोन को साफ कर सकते हैं।
स्क्रीन क्लीनर
हालांकि अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो स्क्रीन क्लीनर का भी यूज कर सकते हैं। फोन स्क्रीन क्लीनर का यूज करके आप फोन पर जमे कलर को आसानी से हटा सकते हैं। इन्हें खास तौर पर आपके फोन की स्क्रीन को साफ करने के लिए ही बनाया जाता है। इसे फोन की स्क्रीन पर स्प्रे करें और फिर एक सॉफ्ट क्लीन माइक्रोफाइबर क्लॉथ का यूज करके स्क्रीन को साफ करें।
प्रोफेशनल की लें मदद
अगर आपके फोन पर बहुत ज्यादा रंग जमा हुआ है या आप इसे खुद साफ नहीं करना चाहते तो बेहतर होगा कि आप इस काम को किसी प्रोफेशनल पर छोड़ दें। ये आपके फोन के एक एक पार्ट को अच्छे से चमका देंगे। साथ इनके पास फोन को साफ करने के कई स्पेशल टूल्स भी होते हैं जो इस काम को काफी आसान बना देते हैं। यहां तक कि प्रोफेशनल इस काम को काफी बारीकी से करते हैं ताकि फोन पर कोई स्क्रैच न आ जाए।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines