Smartphone Cleaning Tips: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए है। वहीं, भारत में तो लोग एवरेज डेली बेस पर 4 घंटे से ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इसे साफ रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है। एक साफ फोन न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि यह आपके फोन की परफॉर्मेंस को भी बेहतर बना सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप फोन को गलत ढंग से साफ करते हैं तो ये डिवाइस को खराब भी कर सकता है। फोन को ‘गोपी बहू’ की तरह क्लीन न करें। चलिए फोन को साफ करने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें…
फोन साफ करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें
एक साफ और सूखे माइक्रोफाइबर क्लॉथ से धीरे-धीरे अपनी फोन स्क्रीन को साफ करें। माइक्रोफाइबर क्लॉथ स्क्रीन पर खरोंच नहीं लगाता है। एप्पल भी माइक्रोफाइबर क्लॉथ से ही अपने डिवाइस को साफ करने की सलाह देता है। हालांकि एप्पल के इस क्लॉथ की कीमत 1,900 रुपये है।
फोन को करें ऑफ
सबसे पहले, अपने फोन को पूरी तरह से ऑफ कर दें। इसके बाद ही फोन को क्लीन करें, नहीं तो इसकी वजह से फोन की स्क्रीन खराब भी हो सकती है।
डिस्प्ले क्लीनर
अगर आपकी स्क्रीन बहुत ज्यादा गंदी हो गई है, तो आप एक खास डिस्प्ले क्लीनर का यूज कर सकते हैं, लेकिन क्लीनर को सीधे स्क्रीन पर न लगाएं, बल्कि इसे पहले माइक्रोफाइबर क्लॉथ पर लगाएं और फिर स्क्रीन को क्लीन करें।
बटन और पोर्ट्स
एक सूखे कपड़े या टूथपिक का यूज करके अपने फोन के बटन और पोर्ट्स को साफ करें। लेकिन अगर आपको घिस-घिसकर चमकाने की आदत है तो ये फोन पर स्क्रैच डाल सकता है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा
फोन का केस
अगर आप अपने फोन पर कोई केस इस्तेमाल करते हैं, तो उसे हटाकर अलग से साफ करें।
पानी से बचाएं
अपने फोन को कभी भी पानी में न डुबाएं, भले ही वह वाटर रेजिस्टेंट हो। साथ ही डिस्प्ले पर भी पानी डालकर इसे साफ न करें।
रफ चीजों से बचें
अपने फोन को साफ करने के लिए कभी भी रफ कपड़े या टिश्यू का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से भी फोन पर स्क्रैच आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
17 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines