How to Choose the Budget Laptop: क्या आप एक किफायती लेकिन दमदार लैपटॉप ढूंढ रहे हैं? आजकल, बजट में भी अच्छे लैपटॉप मिल जाते हैं। बस आपको सही जानकारी और थोड़ी सी रिसर्च की जरूरत है। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि बजट में लैपटॉप खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अपनी जरूरतों के हिसाब से एक बेहतरीन लैपटॉप चुन सकते हैं। चाहे आप स्टूडेंट हों या घर से काम करने वाले व्यक्ति, यह गाइड आपके लिए काफी यूजफुल साबित होगा। चलिए इसके बारे में जानें…
बजट लैपटॉप खरीदते समय ये 6 चीजें जरूर देखें
Operating System
सबसे पहले लैपटॉप किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहा है, इसे चेक करें। आजकल ज्यादातर लैपटॉप Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। हालांकि कुछ में ChromeOS भी मिलता है, तो इसमें कौन-सा बेहतर?
Windows: सबसे पॉपुअर है, लेकिन कम हार्डवेयर पर स्लो हो सकता है।
ChromeOS: ये ऑपरेटिंग सिस्टम हल्का और फास्ट होता है लेकिन इसमें आप लिमिटेड ऐप्स ही यूज कर सकते हैं।
MacOS: महंगा होता है और बजट में नहीं आता। हालांकि आप इसमें सेकंड हैंड ऑप्शन देख सकते हैं जो आपको बजट लैपटॉप जितनी परफॉर्मेंस आसानी से दे देंगे।
ये भी पढ़ें : iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज! इस तारीख तक मिल सकते हैं नए AI फीचर्स; सिर्फ इन मॉडल्स को मिलेगा अपडेट
RAM
अगर आप 2024 में कोई लैपटॉप ले रहे हैं तो उसमें कम से कम 8GB रैम होना चाहिए। 16GB बेहतर होगा, लेकिन ये थोड़ा महंगा भी हो सकता है। इसके अलावा ये भी चेक कर लें कि लैपटॉप में मौजूद RAM की स्पीड कितनी है।
Processor
Intel i3 या i5: बजट लैपटॉप के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं।
AMD Ryzen 3 या Ryzen 5: अगर आप इंटेल के साथ नहीं जाना चाहते तो Ryzen भी चुन सकते हैं और ये इंटेल की तुलना में थोड़े सस्ते हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Delhi Metro: बिना कैश और स्मार्ट कार्ड यूज किए मेट्रो में होगी एंट्री; जानें DMRC का नया सिस्टम
Storage
कम से कम 256GB स्टोरेज ऑप्शन वाला लैपटॉप ही लें। 128GB स्टोरेज वाला लैपटॉप कब फुल हो जाएगा आप ये समझ ही नहीं पाएंगे। इससे आपका पैसा बर्बाद होना तय है।
SSD: सबसे फास्ट और सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
UFS: Chromebook के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
eMMC: ये काफी स्लो होती हैं और इसमें डेटा Corrupt होने का भी डर रहता है।
Display
सस्ते लैपटॉप 720p या 1080p रिज़ॉल्यूशन के साथ आते हैं, ऐसे में आपको 2024 में कम से कम अब 1080p रिज़ॉल्यूशन वाले लैपटॉप के साथ ही जाना चाहिए। वहीं, अगर आप लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स, हुलु, यूट्यूब आदि देखने वाले हैं तो ऐसे में ये हाई रिज़ॉल्यूशन आपके एक्सपीरियंस को बेहतर कर सकता है।
Battery Life
अगर आप अक्सर ट्रेवल करते हैं या बस अपने लैपटॉप को अनप्लग करके इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो ऐसे लैपटॉप को चुनें जो 10 से 12 घंटे की बैटरी लाइफ का वादा करता हो। ज्यादातर मेकर्स ज्यादा वादा करते हैं और कम बैटरी लाइफ देते हैं, इसलिए यह बहुत संभव है कि उनके दावों के बावजूद आपको सिर्फ 8 घंटे की बैटरी लाइफ मिले। फिर भी, लैपटॉप पर 8 घंटे की बैटरी लाइफ बेस्ट है।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
10 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
11 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
12 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
14 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines