आजकल छोटे से छोटे भुगतान के लिए भी UPI का इस्तेमाल होने लगा है. कभी सामान खरीदने के लिए PhonePe से पेमेंट किया जाता है, तो कभी Google Pay या Paytm से. अलग-अलग ऐप से लगातार भुगतान करके के बाद महीने के आखिर में यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि किस दिन कितना पैसा भेजा था. ऐसे हर ऐप की हिस्ट्री अलग-अलग चेक करने में भी काफी समय लग जाता है. हालांकि एक आसान प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग UPI ऐप से किए-गए लेनदन की जानकारी एक जगह देखी जा सकती है.
Paytm ऐप से शुरू करें प्रोसेस
इसके लिए सबसे पहले मोबाइल में Paytm ऐप खोलें. अब अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और UPI & Payment Settings में जाएं. यहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर UPI Help का विकल्प दिखाई देगा. इस पर टैप करके आगे की प्रक्रिया शुरू करें.
NPCI पेज पर करना होगा वेरिफिकेशन
UPI Help पर टैप करने के बाद आपको ब्राउजर के जरिए संबंधित NPCI पेज पर भेजा जा सकता है. यहां अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद दिए गए कैप्चा को पूरा करें और मोबाइल नंबर पर आए OTP की मदद स वेरिफिकेशन करें.
बैंक खाते के आखिरी चार अंक डालें
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Transaction History ऑप्शन चुनें. इसके बाद उस बैंक खाते के आखिरी चार अंक दर्ज करने होंगे जिससे UPI भुगतान किए गए हैं. जानकारी दर्ज करने के बाद उसे कन्फर्म करें और Continue पर टैप करें.
अलग-अलग ऐप के भुगतान दिख सकते हैं
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग-अलग UPI ऐप के जरिए किए गए भुगतान से जुड़ी जानकारी एक जगह दिखाई दे सकती है. इससे PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे ऐप को एक-एक करके खोलकर पुराना लेनदेन ढूंढने की जरूरत कम हो जाती है.
OTP और UPI PIN किसी से साझा न करें
UPI ट्रांजेक्शन की जानकारी चेक करने समय सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है. इसके लिए केवल आधिकारिक NPCI या बैंकिंग पेज का इस्तेमाल करें. किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट पर OTP, UPI PIN या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दर्ज न करें और न ही किसी के साथ साझा करें.
ये भी पढ़ें- WhatsApp चैट हो गई गायब, कैसे वापस लाएं पुराने मैसेज और फोटो? Android और iPhone में ऐसे करें Restore
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
7 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
12 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
14 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
17 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
19 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines