How to Check Someone Using my WhatsApp: आजकल WhatsApp हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम इस पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत करते हैं, जरूरी जानकारी शेयर करते हैं और कई बार प्राइवेट बातें भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी कोई और भी आपके WhatsApp मैसेज को पढ़ सकता है? जी हां, यह सच है। अगर आपको लगता है कि आपका WhatsApp अकाउंट सिक्योर नहीं है, तो आपको कुछ संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जो यह बता सकते हैं कि कोई और आपके WhatsApp मैसेज पढ़ रहा है।
WhatsApp वेब सेशन
हो सकता है कि किसी ने आपके अकाउंट को अपने वेब में लॉगिन किया हुआ हो जहां से कोई शख्स आपके मैसेज पढ़ सकता है लेकिन इसे चेक करने के लिए आप WhatsApp सेटिंग में जाकर Linked Devices ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको सभी डिवाइसेस की लिस्ट दिखाई देगी जहां आपका WhatsApp वेब सेशन एक्टिव है। अगर आपको कोई अनजान सेशन दिखाई देता है तो उसे तुरंत हटा दें।
नोटिफिकेशन
अगर आपको ऐसे नोटिफिकेशन आ रहे हैं जो आपको नहीं आए हैं, तो समझ जाइए कि कोई और आपके अकाउंट को एक्सेस कर रहा है। दरअसल ऐसे केस में कई बार कोई और शख्स आपके मैसेज पढ़ रहा होता है जिसकी वजह से आपको नोटिफिकेशन का साउंड तो आता है लेकिन मैसेज अपने आप रीड हो जाने की वजह से वो नोटिफिकेशन भी गायब हो जाता है। इसलिए इसकी अच्छे से जांच करें।
ये भी पढ़ें : Jio ने Airtel और VI के फिर उड़ाए होश…BSNL भी घबराया! लॉन्च किए ढेरों नए प्लान; चेक करें फुल लिस्ट
WhatsApp स्टेटस
अगर आपके WhatsApp स्टेटस पर ऐसे रिएक्शन या कमेंट आ रहे हैं जो आपको नहीं आए हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि कोई और आपके अकाउंट को एक्सेस कर रहा है। दूसरी तरफ हो सकता है कि किसी ने पहले ही उन सभी रिएक्शन या कमेंट को देख लिया है।
तो अब कैसे सिक्योर करें अकाउंट?
सबसे पहले तो अपने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए उसमें टू स्टेप ऑथेंटिकेशन ऑन कर लें। ये सेटिंग आपको WhatsApp के अकाउंट सेक्शन में मिल जाएगी। इसके अलावा पब्लिक वाई-फाई यूज करने से बचें। ऐसे किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को इंस्टॉल न करें जो आपके WhatsApp अकाउंट का एक्सेस मांगता हो। अपने फोन को हमेशा अपडेट रखें ताकि लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिल सकें।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines