5G Smartphone in India: क्या आपके स्मार्टफोन में चलेगा 5G नेटवर्क? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone Support 5G Network: देश में जल्द ही प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया अपनी 5जी सर्विस को शुरू कर सकती है। स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी हो चुकी है और इन तीनों प्राइवेट कंपनियों की तैयारी है कि वो जल्द ही पूरे देश में अपनी 5जी नेटवर्क सर्विस (5G Network Service) को शुरू कर देगी। पिछली जानकारी के अनुसार ये कंपनियां अगस्त से लेकर सितंबर तक के बीच में 5जी नेटवर्क को रोलआउट कर सकती है। इस सर्विस की शुरुआत होने के बाद नेटवर्क का एक नया एक्सपीरियंस मिल सकेगा।
5जी के आने से पहले ही लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या उनके फोन में 5जी नेटवर्क चल सकेगा या नहीं? अगर आपने भी नया फोन नहीं खरीदा है और जानना चाहते हैं कि आपके फोन में 5G चलेगा या नहीं तो इस तरह से चुटकियों में पता लगा सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते है कि आपका फोन 5जी सपोर्ट (5G Smartphone) का है या नहीं तो इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते है कि कैसे पता लग सकेगा कि फोन 5G है या नहीं?
अगर फोन 5जी को सपोर्ट करता होगा तो इस ऑप्शन में आप 5G देख सकेंगे। फोन अगर 5G को सपोर्ट नहीं करता होगा तो आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होगा। 5जी सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको 5G सपोर्ट वाला नया फोन खरीद होगा। मार्केट में आमतौर पर 10 हजार रुपये के शुरुआती कीमत के साथ 5जी स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.