महंगा iPhone खरीदने के बाद अगर अचानक उसमें कोई हार्डवेयर खराबी आ जाए, तो सबसे पहले यही सवाल आता है कि इसकी रिपेयरिंग का खर्च कौन उठाएगा? ऐसे समय में फोन की वारंटी और AppleCare कवरेज का स्टेटस पता होना काफी काम आता है. यही जानकारी सेकंड-हैंड iPhone खरीदते समय भी आपको गलत डील से बचा सकती है. अच्छी बात यह है कि iPhone की वारंटी और कवरेज की जानकारी फोन की सेटिंग्स और Apple की वेबसाइट, दोनों जगह से आसानी से चेक की जा सकती है.
वारंटी स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी?
iPhone को रिपेयर के लिए देने से पहले वारंटी स्टेटस चेक कर लेना चाहिए. Apple की लिमिटेड वारंटी खरीदारी की तारीख के एक साल एक मैन्युफैक्टरिंग से जुड़ी दिक्कतों को कवर करती है. हालांकि, अचानक होने वाला नुकसान और सामान्य इस्तेमाल से खराब हुई बैटरी स्टैंडर्ड वारंटी में शामिल नहीं होती. कवरेज स्टेटस से यह भी पता चल सकता है कि फोन पर कोई AppleCare प्लान एक्टिव है या नहीं.
पुराना iPhone खरीद रहे हैं तो भी करें चेक
अगर आप सेकंड-हैंड iPhone खरीद रहे हैं, तो सिर्फ फोन की हालत देखकर फैसला न करें. उसका वारंटी और AppleCare कवरेज स्टेटस भी जरूर देखें. इससे पता चल जाएगा कि फोन अभी वारंटी पीरियड में है या उस पर अतिरिक्त AppleCare कवरेज मौजूद है. खरीदारी से पहले यह जानकारी वेरिफाई करना बाद में होने वाले खर्च से बचा सकता है.
iPhone की Settings से ऐसे चेक करें वारंटी
Apple iPhone में ही कवरेज चेक करने का विकल्प देता है. iOS वर्जन के हिसाब से मेन्यू में थोड़ा बदलाव हो सकता है. मौजूदा वर्जन्स में इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें.
- सबसे पहले iPhone की Settings खोलें.
- नीचे जाकर General पर टैप करें.
- अब AppleCare & Warranty विकल्प चुनें.
- यहां आपके Apple अकाउंट से जुड़े डिवाइसेज की लिस्ट दिखाई देगी.
- इसमें अपना iPhone चुनें.
- अब स्क्रीन पर उपलब्ध वारंटी या AppleCare कवरेज की जानकारी दिखाई देगी. लागू होने पर कवरेज की एक्सपायरी डेट भी यहां देखी जा सकती है.
- अगर आपके Apple अकाउंट से कई डिवाइसेज जुड़े हैं, तो जिस डिवाइस की जानकारी चाहिए, उसे लिस्ट से चुन सकते हैं.
Settings में जानकारी नहीं दिखे तो क्या करें?
अगर AppleCare या वारंटी की जानकारी iPhone की सेटिंग्स में नहीं मिल रही है तो कंपनी की वेबसाइट से भी इसे चेक किया जा सकता है. यह तरीका उस समय खास तौर पर काम आता है जब आपके पास फोन की सेटिंग्स का एक्सेस नहीं है या आप सिर्फ सीरियल नंबर की मदद से कवरेज की जानकारी देखना चाहते हैं.
Apple की वेबसाइट से ऐसे चेक करें कवरेज
Apple अपने ऑफिशियल Check Coverage टूल के जरिए ऑनलाइन वारंटी और AppleCare कवरेज की जानकारी देता है. इसके लिए किसी भी वेब ब्राउजर में Apple की Check Coverage वेबसाइट खोलें. यहां दिए गए बॉक्स में iPhone का सीरियल नंबर डालें. वेबसाइट आपको इसके बजाय Apple अकाउंट से साइन इन करने का विकल्प भी दे सकती है.
इसके बाद वेबसाइट पर मांगी गई वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी करें और सीरियल नंबर सबमिट करें. अब स्क्रीन पर iPhone से जुड़ी उपलब्ध वारंटी और AppleCare कवरेज की जानकारी दिखाई दे सकती है. इस तरह रिपेयर कराने या पुराना iPhone खरीदने से पहले ये पता लगाया जा सकता है कि डिवाइस अभी किस तरह के कवरेज में है.
ये भी पढ़ें- Instagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
6 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines