---विज्ञापन---

गैजेट्स

फेक Apps या Websites पहचानने का ये है सरकारी तरीका, 1 मिनट में पता लगेगी सच्चाई, नहीं होगा फ्रॉड

ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या किसी भी ऐप को इस्तेमाल करने से पहले उसकी सच्चाई जानना बेहद जरूरी है.तो अब आप मिनटों में पता लगा सकते हैं कि कोई वेबसाइट या ऐप फेक है या सुरक्षित, और खुद को साइबर फ्रॉड से बचा सकते हैं. जानते हैं कैसे.

Fake App Website Check: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल और इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. बैंकिंग से लेकर शॉपिंग और एंटरटेनमेंट तक, हर काम एक टैप में हो जाता है. लेकिन जितनी तेजी से ऑनलाइन सुविधाएं बढ़ी हैं, उतनी ही तेजी से फेक ऐप्स और नकली वेबसाइट्स का खतरा भी सामने आया है. कई बार लोग अनजाने में ऐसे प्लेटफॉर्म पर भरोसा कर लेते हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली होते हैं, लेकिन असल में धोखाधड़ी के लिए बनाए गए होते हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किसी वेबसाइट या ऐप पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई कैसे जांची जाए.

फेक App और वेबसाइट क्यों बनती हैं बड़ा खतरा

---विज्ञापन---

आज के समय में आपका डेटा पैसों से भी ज्यादा कीमती हो गया है. फेक ऐप या वेबसाइट का एक गलत क्लिक आपका मोबाइल हैक कर सकता है, निजी जानकारी चोरी हो सकती है और बैंक अकाउंट से पैसे तक निकल सकते हैं. साइबर ठग अक्सर नाम, डिजाइन और लेआउट बिल्कुल असली जैसे रखते हैं, ताकि यूजर को शक न हो और वह आसानी से जाल में फंस जाए.

असली या फेक पहचानना क्यों है जरूरी

---विज्ञापन---

अगर कोई आपके फोन नंबर, ईमेल, बैंक डिटेल्स या पहचान से जुड़ी जानकारी हासिल कर ले, तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. कई मामलों में लोग ब्लैकमेल तक का शिकार हो जाते हैं. इसलिए किसी भी नई वेबसाइट खोलने या ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी जांच करना एक जरूरी आदत बननी चाहिए.

सरकार ने दिया आसान और भरोसेमंद तरीका

---विज्ञापन---

अच्छी बात यह है कि भारत सरकार ने आम लोगों के लिए एक आसान और भरोसेमंद सुविधा दी है. National Cyber Crime Reporting Portal यानी NCCRP की मदद से आप मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि कोई वेबसाइट या ऐप सुरक्षित है या फेक. यह सरकारी प्लेटफॉर्म साइबर फ्रॉड से बचने के लिए काफी उपयोगी है.

NCCRP पर फेक वेबसाइट या ऐप कैसे चेक करें

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में गूगल सर्च बार में NCCRP लिखकर सर्च करें.
  • सर्च रिजल्ट में National Cyber Crime Reporting Portal की आधिकारिक वेबसाइट दिखाई देगी, उसे खोलें.
  • वेबसाइट खुलने के बाद ऊपर या साइड में दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें. मेन्यू में आपको Report and Check Suspect का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Check Suspect (Website/App) का विकल्प चुनें. अब आपके सामने Website URL और App URL के दो ऑप्शन आएंगे. आप जिस वेबसाइट या ऐप की जांच करना चाहते हैं, उसका लिंक या नाम दिए गए बॉक्स में डालें.
  • कैप्चा भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें. कुछ ही सेकंड में सिस्टम आपको बता देगा कि वह वेबसाइट या ऐप सुरक्षित है या फर्जी.

किसी भी लिंक पर क्लिक करने या ऐप इंस्टॉल करने से पहले एक मिनट निकालकर उसकी जांच कर लेना आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है.

ये भी पढ़ें- UPI से हो रहे सबसे ज्यादा फ्रॉड, Pay दबाने से पहले ये टिप्स जरूर जान लें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2025 04:57 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola