How to check Mobile Number linked with Aadhar: अगर आपके नाम से जारी किसी SIM कार्ड का इस्तेमाल साइबर क्राइम या किसी अवैध गतिविधि के लिए होता है, तो कानूनी परेशानी में आप भी फंस सकते हैं. ऐसे मामलों से बचने के लिए सरकार ने एक आसान तरीका दिया है, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं. यही नहीं, अगर कोई फर्जी या अनजान नंबर आपके नाम से चल रहा है, तो उसे तुरंत रिपोर्ट भी किया जा सकता है.
कैसे करें चेक- स्टेप बाय स्टेप
इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) शुरू किया गया है. इसके जरिए कोई भी यूजर अपने नाम से एक्टिव नंबर चेक कर सकता है.
- सबसे पहले इस लिंक पर जाएं https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/
- यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें.
- इसके बाद आपको एक OTP मिलेगा, जिसे एंटर करके वैलिडेट करना होगा.
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही स्क्रीन पर आपके नाम से जुड़े सभी नंबरों की पूरी लिस्ट दिख जाएगी.
ये भी पढ़ें-अब WhatsApp से सीधे डाउनलोड करें आधार कार्ड, ये है आसान तरीका
फर्जी नंबर को ऐसे करें रिपोर्ट
लॉगिन करने के बाद हर नंबर के सामने आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे-
- Required-अगर नंबर सही है और आप इसे इस्तेमाल कर रहे हैं.
- Not Required-अगर नंबर अब आपके काम का नहीं है.
- Not My Number- अगर नंबर आपका बिल्कुल भी नहीं है.
अगर किसी नंबर को देखकर लगे कि वह आपका नहीं है, तो तुरंत Not My Number चुनें और नीचे दिए गए Report बटन पर क्लिक करें.
इस तरह आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपके आधार से कौन-कौन से मोबाइल नंबर जुड़े हैं और किसी भी फर्जी या गलत नंबर को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं. यह कदम आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी दोनों के लिए बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें-हर कोने में नहीं मिलती इंटरनेट स्पीड, ऐसे सॉल्व होगी ये परेशानी
संबंधित खबरें
एप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 hr agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
4 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
4 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
21 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
22 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 days agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines