Smartphone App Safety Check Guide: आज हर किसी के स्मार्टफोन में दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों ऐप्स इंस्टॉल रहते हैं गेम खेलने से लेकर सोशल मीडिया, बैंकिंग, शॉपिंग और हेल्थ ट्रैकिंग तक. ये ऐप्स हमारी जिंदगी को आसान बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सभी ऐप्स कितने सुरक्षित हैं? कई बार हम बिना सोचे-समझे कोई भी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, जो हमारी प्राइवेसी और डेटा के लिए खतरा बन सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके फोन में कौन-से ऐप्स भरोसेमंद हैं और कौन-से नहीं.
अनजान ऐप्स से रहें दूर
कई बार लोग किसी वेबसाइट या लिंक के जरिए ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, जो न तो Google Play Store पर होता है और न ही Apple App Store पर. ऐसे ऐप्स में वायरस या मालवेयर छिपे हो सकते हैं जो आपके फोन से निजी जानकारी चुरा सकते हैं. यही वजह है कि हमेशा सिर्फ भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें. अगर किसी ऐप का सोर्स अज्ञात है या इंस्टॉल करने के बाद फोन अजीब तरह से व्यवहार करने लगे, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें.
ऐप परमिशन जरूर जांचें
हर ऐप इंस्टॉल करते समय आपसे कुछ परमिशन मांगता है- जैसे कैमरा, माइक्रोफोन, कॉन्टैक्ट्स या लोकेशन की एक्सेस. लेकिन जरूरी नहीं कि हर ऐप को ये सारी एक्सेस चाहिए हों. जैसे, एक कैलकुलेटर ऐप को आपकी लोकेशन या कैमरा की जरूरत क्यों होगी? अगर कोई ऐप बिना वजह ज्यादा परमिशन मांग रहा है, तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है. एंड्रॉयड यूजर्स Settings > Apps > Permissions में जाकर देख सकते हैं कि कौन-सा ऐप क्या एक्सेस कर रहा है, जबकि iPhone यूजर्स Settings > Privacy में जाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं.
Google Play Protect से चेक करें सेफ्टी
अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास पहले से एक सुरक्षा फीचर मौजूद है- Google Play Protect. यह फीचर आपके फोन के सभी ऐप्स को स्कैन करता रहता है ताकि कोई हानिकारक ऐप अंदर न रह जाए. इसकी जांच करना भी बहुत आसान है. बस Google Play Store खोलें, ऊपर दाईं ओर अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, फिर Play Protect पर जाएं और Scan पर क्लिक करें. इससे तुरंत पता चल जाएगा कि कोई ऐप नुकसानदायक तो नहीं है.
डाउनलोड करने से पहले रिव्यू जरूर पढ़ें
किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू और डाउनलोड काउंट पर नजर डालना न भूलें. अगर किसी ऐप के रिव्यू में malware, data theft या too many ads जैसे शब्द बार-बार दिखें, तो समझ जाएं कि वह ऐप भरोसेमंद नहीं है. जिन ऐप्स के डाउनलोड ज्यादा होते हैं और रिव्यू अच्छे होते हैं, वे आमतौर पर सुरक्षित रहते हैं.
फोन के बिहेवियर पर रखें नजर
अगर आपका फोन अचानक स्लो हो जाए, बैटरी तेजी से खत्म होने लगे या इंटरनेट डेटा ज्यादा खर्च होने लगे, तो यह किसी संदिग्ध ऐप की वजह से हो सकता है. ऐसे में Settings > Battery usage या App usage सेक्शन में जाकर देखें कि कौन-सा ऐप असामान्य रूप से ज्यादा रिसोर्स ले रहा है. अगर कोई ऐप संदिग्ध लगे, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें.
आपके फोन की सुरक्षा आपके हाथ में है. इसलिए हर ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी असलियत जरूर जांचें, परमिशन पर ध्यान दें और समय-समय पर Google Play Protect से स्कैन करते रहें. थोड़ी सी सावधानी आपके डेटा और प्राइवेसी को बड़े खतरे से बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आया शादी का न्यौता कर सकता है आपका फोन हैक, कैसे बचें?
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines