क्या आपको पता है आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं? हो सकता है फिलहाल आप सिर्फ एक या दो सिम इस्तेमाल करते हों लेकिन आपके नाम पर कोई पुराना नंबर या ऐसा कनेक्शन हो जिसे आप पहचानते तक नहीं. ऐसे में इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. क्योंकि सरकार ने सिम के लेकर कुछ नए नियम लागू किए हैं. जिसमें 24 अगस्त 2026 से अगर किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से 9 मोबाइल कनेक्शन हैं, तो उसे 10वां नंबर जारी नहीं किया जाएगा.
ऐसे में टाइम से ये चेक कर लेना जरूरी है कि आपके नाम पर कौन-से नंबर चल रहे हैं. हाल ही में आए DoT के नए नियम के मुताबिक जिन लोगों के नाम पर 9 मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हैं उन्हें नया मोबाइल नंबर जारी नहीं किया जाएगा. यानी 9 सिम है और 10वां नबर लेना है तो वो आपको नहीं मिल सकेगा.
आपने नाम पर कितने सिम ऐसे करें चेक
अपने नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन हैं यह जानने के लिए Sanchar Saathi की वेबसाइट पर जाए. यहां आपको आपको अपने नाम पर जारी नंबरों की जानकारी देखने का ऑप्श मिलेगा.
Know Mobile Connections in Your Name पर जाएं
Sanchar Saathi पर जाने के बाद Know Mobile Connections in Your Name का ऑप्श चुनें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. फिर स्क्रीन पर दिखाई देने वाला Captcha भरकर आगे बढ़ें. फिर आपके नंबर पर आए OTP के दर्ज करने करने के बाद आपकी पहचान वेरिफाई हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-सिम पोर्ट कराने या नए लेने से पहले ऐसे चेक करें आपके एरिया में किसका नेटवर्क है सबसे बेस्ट?
सामने आ जाएगी सभी नंबरों की जानकारी
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर आपके नाम पर जारी मोबाइल नंबर और एक्टिव कनेक्शन्स की पूरी जानकारी दिखाई देगी. यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर दर्ज हैं. अगर लिस्ट में मौजूद सभी नंबर आपके हैं और आप उनका इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है.
अनजान SIM दिखे तो ऐसे करें रिपोर्ट
लिस्ट देखने पर आपको उसमें कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसमें आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया या जिसकी आपको जानकारी नहीं है तो उसे तुरंत रिपोर्ट किया जा सकता है. इसके लिए संबंधित नंब के सामने This is not my number या Not required का ऑप्शन दिखाई देगा उसे सिलेक्ट करके नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं. इससे आपकी शिकायत संबंधित टेलीकॉम कंपनी तक पहुंच जाएगी. जांच के बाद कंपनी उस नंबर को बंद या डिस्कनेक्ट करने की प्रक्रिया करेगी.
समय-समय पर जांचना क्यों जरूरी?
आजकल मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल या इंटरनेट के लिए इस्तेमाल नहीं होता. बैकिंग, UPI, OTP, सोशल मीडिया और सरकारी सेवाओं से भी मोबाइल नंबर जुड़ा रहता है. ऐसे में आपके नाम पर कोई अजान सिम एक्टिव है तो उसे नजरअदांज करना जोखिम भरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें- 24 अगस्त से बदल रहा सिम खरीदने का नियम, आपके नाम पर 9 SIM हैं तो नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, तो क्या बंद होंगे नंबर?
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Sanchar Sathi
First published on:
Know More: Editorial Guidelines