How to Change WhatsApp Green Theme: WhatsApp इन दिनों दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। कंपनी भी लगातार यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एक के बाद एक फीचर ला रही है लेकिन क्या आप जानते हैं, हाल ही में कंपनी ने एक बहुत ही कमाल का फीचर iPhone वालों के लिए रोल आउट किया है जिसके बाद आपको WhatsApp की ग्रीन थीम से छुटकारा मिल जाएगा।
जी हां, खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई भी थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। ऐप की सेटिंग में आप छोटा सा बदलाव करके WhatsApp की ग्रीन थीम को बदल सकते हैं। इस ट्रिक से आप अपने दोस्तों को भी हैरान कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
WhatsApp की ग्रीन थीम कैसे बदलें?
- WhatsApp अपडेट करें: इसके लिए सबसे पहले iPhone के ऐप स्टोर पर जाएं और WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।
- सेटिंग्स में जाएं: अब WhatsApp के बॉटम बार में सेटिंग पर क्लिक करें।
- इसके बाद चैट्स Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां डिफ़ॉल्ट चैट थीम का ऑप्शन दिख जाएगा, इस पर क्लिक करें।
- अब यहां आपको 22 नई थीम्स का ऑप्शन दिख जाएगा।
- यहां से आप अपनी पसंद की कोई भी थीम सेलेक्ट कर सकते हैं।
- इसके बाद आपके चैट्स से लेकर WhatsApp का लुक पूरी तरह बदल जाएगा।
ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हो गए ये 5 स्मार्टफोन, फटाफट देखें बेस्ट डील्स
कस्टम वॉलपेपर
इतने ही नहीं अगर आप ग्रीन थीम से हटकर कुछ नया चाहते हैं, तो Wallpaper ऑप्शन भी चेक आउट कर सकते हैं। इधर आप गैलरी से अपनी पसंद का कोई भी फोटो सेलेक्ट कर सकते हैं या WhatsApp के प्री-लोडेड वॉलपेपर का यूज कर सकते हैं। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके भी आप WhatsApp थीम को बदल सकते हैं लेकिन आप ऐसा बिलकुल भी न करें।
थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करने से आपका अकाउंट बैन भी हो सकता है। इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि अगर आपको अभी नया थीम ऑप्शन नहीं मिला है तो कुछ दिन और वेट कर लें। थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके इसे इस्तेमाल करने की गलती न करें।
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 hr agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
21 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines