हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? जानें तत्काल बुकिंग का सही समय और टिकट पाने का तरीका

दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए कन्फर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो तत्काल बुकिंग आपके काम आ सकती है. बस टिकट बुक करते समय समय का ध्यान रखना जरूरी है. जानिए AC और स्लीपर टिकट की बुकिंग कब शुरू होती है और टिकट पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए तत्काल टिकट बुक करते समय आजमाएं ये टिप्स. (Image Credit-AI)

त्योहारों के दौरान घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक करना आसान नहीं होता. दिवाली और छठ जैसे मौकों पर ट्रेनों में इतनी भीड़ रहती है कि कई बार महीनों पहले टिकट बुक करने के बाद भी कन्फर्म सीट नहीं मिलती. ऐसे में तत्काल टिकट का ऑप्शन यात्रियों के काम आ सकता है. हालांकि इसके लिए बुकिंग का सही समय पता होना और पहले से तैयारी करना जरूरी है. 

एसी और स्लीपर क्लास की बुकिंग अलग-अलग समय पर शुरू होती है. वहीं, टिकट बुक करते समय छोटी सी देरी होने पर हाथ से निकल सकती है. अगर आप भी त्योहारों में घर जाने की  तैयारी कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि तत्काल टिकट की बुकिंग कब खुलती है और इसे बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

एसी और स्लीपर क्लास के लिए कब खुलती है तत्काल बुकिंग?

तत्काल टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले समय का ध्यान रखना जरूरी है. रेलवे के नियमों के मुताबिक, तत्काल कोटे की बुकिंग ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने की तारीख से एक दिन पहले खुलती है. एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि स्लीपर और दूसरी नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से टिकट बुक किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

इसे उदाहरण से समझें तो अगर ट्रेन अपने शुरुआती स्टेशन से 28 अक्टूबर को रवाना हो रही है, तो उसके तत्काल टिकट की बुकिंग 27 अक्टूबर को खुलेगी. एसी टिकट के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर टिकट के लिए सुबह 11 बजे का समय तय रहेगा. इसलिए टिकट बुक करने से पहले ट्रेन की शुरुआत की तारीख जरूर जांच लें.

IRCTC अकाउंट पहले से रखें तैयार

त्योहारों के समय तत्काल टिकट की मांग काफी ज्यादा रहती है. ऐसे में बुकिंग शुरू होने के बाद अकाउंट बनाने या पासवर्ड याद करने में समय गंवाना भारी पड़ सकता है. बेहतर होगा कि आप अपना IRCTC अकाउंट पहले ही लॉगिन करके चेक कर लें. साथ ही, टिकट बुक करने के लिए जरूरी आधार वेरिफिकेशन भी पहले से पूरा रखें.

विज्ञापन

यात्रा की तारीख, ट्रेन का नाम या नंबर, चढ़ने और उतरने वाले स्टेशन और यात्रा करने वाले लोगों की जानकारी पहले से तैयार रखें. इससे बुकिंग शुरू होते ही आपको सारी जानकारी खोजने में समय नहीं लगाना पड़ेगा.

बुकिंग शुरू होने से पहले लॉगिन करें, इन बातों का रखें ध्यान

तत्काल टिकट बुक करने के लिए एसी क्लास की बुकिंग शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे और नॉन एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से पहले IRCTC अकाउंट में लॉगिन कर लें. बुकिंग खुलते ही अपनी तय ट्रेन, क्लास और तत्काल कोटा चुनें. इसके बाद यात्रियों की जानकारी भरकर पेमेंट की प्रोसेस पूरी करें. 

विज्ञापन

बुकिंग के दौरान नाम, उम्र और दूसरी जानकारियां ध्यान से भरें. पेमेंट में देरी होने पर टिकट बुक करने का मौका निकल सकता है. टिकट बुक होने के बाद PNR नंबर जरूर चेक करें, ताकि बुकिंग का स्टेटस पता चल सके. ध्यान रखें कि पहले से तैयारी करने से समय बच सकता है, लेकिन इससे कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं होती.

तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन है जरूरी

IRCTC की वेबसाइट और ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर का आधार ऑथेंटिकेटेड होना जरूरी है. इसके अलावा, ऑनलाइन तत्काल बुकिंग में आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन भी लागू है. इसलिए बुकिंग वाले दिन किसी परेशानी से बचने के लिए अपने अकाउंट का आधार वेरिफिकेशन पहले ही पूरा कर लें.

विज्ञापन

तत्काल टिकट के चार्ज और रिफंड के नियम जान लें

तत्काल टिकट बुक करते समय सामान्य किराये के अलावा तत्काल चार्ज भी देना होता है. एक PNR पर अधिकतम चार यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है. इसलिए टिकट बुक करने से पहले सभी यात्रियों की जानकारी और यात्रा की तारीख अच्छी तरह जांच लें.

रेलवे के नियमों के मुताबिक, कन्फर्म तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर आमतौर पर रिफंड नहीं मिलता. हालांकि, वेटिंग तत्काल टिकट और कुछ विशेष परिस्थितियों में कैंसिलेशन के नियम अलग हो सकते हैं. इसलिए टिकट बुक करने से पहले IRCTC के आधिकारिक नियम देख लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola