How to Block UPI ID: आजकल हम में से ज्यादातर लोग कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। हर जगह आपको UPI पेमेंट का ऑप्शन मिल जाता है। किसी बड़े रेस्टोरेंट से लेकर सब्जी के ठेले तक आप कहीं भी UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। हर किसी के फोन में आपको Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे UPI ऐप्स देखने को मिल जाएंगे। इन ऐप्स ने तो ऑनलाइन पेमेंट्स को काफी ज्यादा आसान बना दिया है।
हालांकि इनके यूज के कुछ खतरे भी हैं। वहीं, अगर आपका फोन चोरी या खो जाता है, तो ऐसे में खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके चलते आप अपनी मेहनत की कमाई भी गंवा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका फोन खो या चोरी हो जाए तो आप आपने UPI ID को ब्लॉक कैसे करवा सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
Paytm UPI ID कैसे करें ब्लॉक?
- UPI ID ब्लॉक करवाने के लिए सबसे पहले पेटीएम हेल्पलाइन नंबर 01204456456 पर कॉल करें।
- अब आपको लॉस्ट फोन ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद कोई दूर नंबर एंटर करें। इसके बाद जो फोन आपका चोरी हुआ है वो फोन नंबर डालें।
- इतना करने के बाद लॉगआउट फ्रॉम ऑल डिवाइस ऑप्शन को चुनें।
- अब पेटीएम वेबसाइट पर विजिट करें और यहां से 24×7 हेल्प ऑप्शन को चुनें।
- इधर से आप रिपोर्ट फ्रॉड या फिर मैसेज अस ऑप्शन चुन सकते हैं।
- इतना करते के बाद आपको कुछ पुलिस रिपोर्ट डिटेल्स एंटर करनी होगी। इतना करते ही आपका पीटीएम अकाउंट टेम्पररी बंद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Fridge Blast Reason: फ्रिज में ब्लास्ट होने के ये हैं 3 कारण, आप भी जान लीजिए
Google Pay ID कैसे करें ब्लॉक?
- इसके लिए आपको सबसे पहले इस 18004190157 नंबर पर कॉल करना होगा।
- अब कस्टमर केयर को Google Pay अकाउंट ब्लॉक करने के लिए कहना होगा ।
- फंड माय फोन का यूज करके Android यूजर्स फोन का डेटा भी डिलीट कर सकते हैं।
PhonePe ID कैसे करें ब्लॉक?
- PhonePe ID को ब्लॉक करवाने के लिए आप इस 02268727374 या फिर इस 08068727374 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
- आपकी यूपीआई आईडी जिस भी मोबाइल नंबर से लिंक है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
- अब आपकोसिम कार्ड और डिवाइस लॉस्ट ऑप्शन को चुनना होगा।
- इतना करते ही आपको कस्टमर केयर से कनेक्ट कर दिया जाएगा
- अपनी सभी डिटेल्स देकर आप यूपीआई आईडी ब्लॉक करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines