WhatsApp पर स्पैम और अनचाहे नंबरों को ऐसे करें ब्लॉक, सबसे आसान तरीका

जानें कैसे आप WhatsApp पर अनजान या परेशान करने वाले नंबरों को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं, और कॉल्स को साइलेंट करके अपनी प्राइवेसी वापस पा सकते हैं. क्या है वो तरीका.

Whatsapp

WhatsApp पर अनजान नंबरों से मिलेगा छुटकारा. (Photo-Unsplash)

How to block unwanted numbers on WhatsApp: अब WhatsApp हमारी रोज की बातचीत का सबसे आसान और तेज जरिया बन चुका है. लेकिन इसके साथ ही कई बार अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज, स्पैम या अनचाही कॉल्स हमें परेशान भी करती हैं. ऐसे में फोन की प्राइवेसी बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. अच्छी बात यह है कि व्हाट्सऐप में कुछ ऐसे आसान फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप इन परेशानियों से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं वो भी बिना किसी झंझट के.

विज्ञापन

अनचाहे नंबर ब्लॉक करने का आसान तरीका

अगर कोई नंबर लगातार परेशान कर रहा है, तो उसे ब्लॉक करना सबसे सीधा उपाय है. ब्लॉक करने के बाद वह व्यक्ति न तो आपको मैसेज भेज पाएगा, न कॉल कर पाएगा और न ही आपका लास्ट सीन या अपडेट देख पाएगा. व्हाट्सऐप में नंबर ब्लॉक करने के दो तरीके हैं.

विज्ञापन

पहला तरीका: चैट से सीधा ब्लॉक करें

अगर जिस व्यक्ति को ब्लॉक करना है, उसकी चैट पहले से आपके इनबॉक्स में मौजूद है, तो प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है.

विज्ञापन

स्टेप 1: सबसे पहले व्हाट्सऐप खोलें और उस चैट पर जाएं.
स्टेप 2: ऊपर दाईं ओर बने तीन डॉट्स पर टैप करें.
स्टेप 3: ‘More’ विकल्प चुनें और फिर ‘Block’ पर क्लिक करें.
स्टेप 4: कन्फर्म करने के लिए दोबारा ‘Block’ पर टैप करें.

दूसरा तरीका: सेटिंग्स से ब्लॉक करें

विज्ञापन

 अगर चैट में जाए बिना किसी नंबर को ब्लॉक करना चाहते हैं, तो ये तरीका अपनाएं.

 स्टेप 1: व्हाट्सऐप में Settings > Privacy > Blocked Contacts पर जाएं.
स्टेप 2: यहां ‘Add’ पर टैप करें.
स्टेप 3: जिस नंबर को ब्लॉक करना है, उसे सर्च करें और सिलेक्ट करें.
स्टेप 4: अब ‘Block’ दबाकर कन्फर्म कर दें.

विज्ञापन

अनजान नंबरों की कॉल्स को साइलेंट करें

कई बार ऐसा होता है कि फोन बार-बार अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स से बजता रहता है, जो काफी परेशान करने वाला होता है. ऐसी कंडीशन में व्हाट्सऐप का ‘Silence Unknown Callers’ फीचर बहुत मदद करता है. यह फीचर फोन को अनजान कॉल्स की घंटी से बचाता है, लेकिन फिर भी कॉल आपके Call List में दर्ज रहती है, ताकि जरूरत पड़ने पर आप देख सकें कि किसने कॉल की थी. व्हाट्सऐप के मुताबिक, यह फीचर स्पैम, स्कैम और संदिग्ध कॉल्स से बचाव के लिए बनाया गया है और आपकी सेफ्टी और प्राइवेसी दोनों को मजबूत करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ