How to Block Unwanted Messages in Whatsapp: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए समय समय पर नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है लेकिन बावजूद इसके आज भी प्लेटफार्म पर कई स्पैम और मार्केटिंग वाले Messages हमारे DM को भर देते हैं। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस तरह के Messages को ब्लॉक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
WhatsApp Business अकाउंट पर मार्केटिंग वाले मैसेज कैसे ब्लॉक करें?
WhatsApp Business अकाउंट पर तो, कुछ मार्केटिंग वाले मैसेज में चैट इंटरफेस के अंदर “Opt out of marketing messages” का ऑप्शन मिलता है जहां से आप इस तरह के सभी मिसेज को ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि अगर आप इसे आउट नहीं करेंगे तो आपको लगातार आपके पसंदीदा ब्रांड के मार्केटिंग वाले मैसेज आते रहेंगे। साथ ही इन मार्केटिंग वाले मैसेज को आप नॉर्मल चैट की तरह भी ब्लॉक कर सकते हैं। आइए उसका प्रोसेस भी जानें…
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
रेगुलर वॉट्सऐप पर मार्केटिंग वाले मैसेज कैसे ब्लॉक करें?
- इसके लिए सबसे पहले अपने वॉट्सऐप अकाउंट को खोलें और अनजान चैट ओपन करें।
- राइट साइड में टॉप पर आपको थ्री डॉट दिखेंगे इस पर क्लिक करें।
- अब इधर आपको Block करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
- इसके बाद पॉप अप मैसेज में ब्लॉक कंफर्म का ऑप्शन दिखेगा, जहां से आप ऐसे मैसेज ब्लॉक कर सकते हैं।
ब्लॉक करने का ये तरीका भी करें ट्राई
- इसके लिए आपको सबसे पहले वॉट्सऐप की सेटिंग में जाना होगा।
- इसके बाद प्राइवेसी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इधर आपको ब्लॉक कॉन्टैक्ट पर क्लिक करना होगा।
- यहां से आपको एड बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद सर्च करके उस अनवांटेड नंबर को सिलेक्ट कर लें।
- अब यहां भी आप ब्लॉक कंफर्म पर क्लिक करके ऐसे मैसेज ब्लॉक कर सकते हैं।
Unknown कॉल्स भी कर सकते हैं म्यूट
इसके अलावा क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप पर आप Unknown कॉल्स को भी ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले वॉट्सऐप की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद प्राइवेसी ऑप्शन सेलेक्ट करें। इधर आपको कॉल का एक ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें और यहां से Silence Unknown Callers ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें। इसके बाद आपको कोई भी Unknown पर्सन कॉल नहीं कर पाएगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
9 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
13 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
15 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines