अगर आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो हो जाए या चोरी हो जाए तो आपकी परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में ये कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लगने पर इसके गलत इस्तेमाल करने पर खतरा रहता है. ऐसी स्थिति में घबराने या बैंक जाने में समय गंवाने के बजाय सबसे पहले कार्ड ब्लॉक कराना चाहिए. अच्छी बात ये है कि काई बैंक मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और SMS के जरिए यह सुविधा देते हैं. जानते हैं कि कार्ड खोने पर क्या करें.
मोबाइल बैंकिंग ऐप से ब्लॉक करें कार्ड
अगर आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो गया है, तो सबसे पहले अपने बैंक का आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलें. लॉगिन करने के बाद कार्ड से जुड़े सेक्शन में जाएं. यहां आपको अपने कार्ड को मैनेज करने के विकल्प मिल सकते हैं.
ऐप में इन स्टेप्स को करें फॉलो
सबसे पहले कार्ड के आखिरी चार अंकों को देखकर पहचानें कि आपको कौन-सा कार्ड ब्लॉक करना है. इसके बाद Manage Card, Manage या Support जैसे विकल्प पर जाएं. यहां Disable Card, Permanent Block and Reissue या इससे मिलता-जुलता ऑप्शन दिखाई दे सकता है. अगर कार्ड खो गया है या चोरी हुआ है, तो स्थायी रूप से ब्लॉक करने का विकल्प चुनें.
जरूरत पड़ने पर नए कार्ड के लिए रीइश्यू की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को पूरा करके अपनी रिक्वेस्ट कन्फर्म कर दें. कार्ड ब्लॉक होने के बाद बैंक SMS या ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दे सकता है. ध्यान रखें कि अलग-अलग बैंकों के ऐप में विकल्पों के नाम और प्रक्रिया अलग हो सकती है.
इंटरनेट बैंकिंग से भी ब्लॉक कर सकते हैं कार्ड
- अगर आपके फोन में बैंक का ऐप नहीं है या आप उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो इंटरनेट बैंकिंग से भी कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है. इसके लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
- इसके बाद Cards सेक्शन में जाकर उस डेबिट या क्रेडिट कार्ड को चुनें, जिसे ब्लॉक करना है. अब Manage Cards या Support जैसे विकल्पों में जाकर कार्ड ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट दें.
- अगर बैंक कार्ड खोने या चोरी होने की वजह पूछता है, तो सही विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी करें. रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद बैंक की ओर से मिलने वाला कन्फर्मेशन मैसेज जरूर चेक करें.
SMS भेजकर भी ब्लॉक हो सकता है कार्ड
कुछ बैंक SMS के जरिए भी डेबिट और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की सुविधा देते हैं. हालांकि, हर बैंक का SMS फॉर्मेट और नंबर अलग हो सकता है. इसलिए मैसेज भेजने से पहले बैंक की ऑफिशियल साइट या मोबाइल ऐप पर दिए गए निर्देश जरूर देख लें.
बैंक की ओर से बताए गए फॉर्मेट में कार्ड के आखिरी चार अंक जैसी जरूरी जानकारी भरकर निर्धारित नंबर पर SMS भेजें. रिक्वेस्ट पूरी होने पर बैंक की तरफ से कन्फर्मेशन मैसेज मिल सकता है. अगर SMS से कार्ड ब्लॉक करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर का इस्तेमाल करें.
कार्ड खोने पर तुरंत चेक करें बैंक अकाउंट
कार्ड ब्लॉक कराने के बाद अपने बैंक अकाउंट में हाल के ट्रांजैक्शन जरूर चेक करें. अगर कोई ऐसा पेमेंट दिखाई देता है, जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें. जरूरत पड़ने पर फ्रॉड की शिकायत भी दर्ज कराएं. इससे बैंक को मामले की जांच करने में मदद मिलेगी.
कस्टमर केयर से संपर्क करते समय रहें सावधान
कार्ड खोने पर बैंक से संपर्क करने के लिए केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या बैंक से जुड़े दस्तावेजों में दिए गए नंबर का इस्तेमाल करें. इंटरनेट पर मिले किसी अनजान नंबर पर कॉल करने से बचें. साथ ही, किसी के साथ OTP, ATM PIN या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड शेयर न करें. बैंक का कर्मचारी बताकर फोन करने वाला कोई व्यक्ति भी अगर ऐसी जानकारी मांगे, तो उसे न बताएं.
डेबिट या क्रेडिट कार्ड खोने पर सबसे जरूरी है कि उसे जल्द से जल्द ब्लॉक कराया जाए. कार्ड मिलने का इंतजार करने के बजाय तुरंत बैंक को सूचना दें और अपने अकाउंट पर नजर रखें.
ये भी पढ़ें- रेहड़ी वाला से बड़े व्यापारी तक… जानिए- किसे कितने UPI पेमेंट पर देना होगा कितना चार्ज, आसान भाषा में समझिए नया रूल
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
14 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
15 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
17 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
18 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
19 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines