How to block Email Trackers: क्या आप जानते हैं आपको Email के जरिए भी ट्रैक किया जा रहा है। जी हां, मार्केटिंग ईमेल में अक्सर मेलचिम्प जैसे एम्बेडेड ट्रैकिंग सॉफ़्टवेयर होते हैं, जो कंपनियों को इस बात की जानकारी देते हैं कि ईमेल ओपन किया गया है या नहीं, इसे प्राप्तकर्ता ने किस समय और यहां तक की किस जगह से ओपन किया इस बात का भी पता लगाया सकता है। यानी इन मेल्स के जरिए आपकी लोकेशन भी ट्रक की जा रही है। ये ट्रैकिंग लिंक किसी फोटो के अंदर छिपा कर आप तक भेजे जाते हैं।
हालांकि, इस ट्रैकिंग को रोकने के लिए Google ने 2014 से जीमेल में कुछ बदलाव किए। इसमें कंपनी ने प्रॉक्सी सर्वर का यूज किया था, जो कुछ ट्रैकिंग एप्लिकेशन से यूजर्स के एड्रेस को छुपा सकता है। इसके अलावा अग्ली ईमेल और पिक्सेल ब्लॉक जैसे एक्सटेंशन क्रोम और फ़ायरफ़ॉक्स पर ट्रैकर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। आज हम इन्हीं में से एक सबसे पॉपुलर एक्सटेंशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका यूज करके आप Email ट्रैकिंग को ब्लॉक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो से जानें तीन बेस्ट क्रोम एक्सटेंशन
Ugly Email Extension
Email ट्रैकिंग को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको एक क्रोम एक्सटेंशन इनस्टॉल करना होगा। आइये स्टेप बाय स्टेप जानते हैं पूरा प्रोसेस…
- Ugly Email एक्सटेंशन इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले गूगल पर जाएं।
- इसके बाद सर्च बार में Ugly Email सर्च करें।
- यहां पर सबसे पहले लिंक पर क्लिक करें।
- एक्सटेंशन को क्रोम में ऐड करने के लिए ऐड टू क्रोम पर क्लिक करें।
- एक बार इस एक्सटेंशन को ऑन करने के बाद अपने इनबॉक्स को रिफ्रेश करें।
- यहां आपको सभी ट्रैकिंग ईमेल के सामने एक Eye Icon दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करके आप ट्रैकिंग को ब्लॉक कर सकते हैं।
ऐसे भी रोक सकते हैं ईमेल ट्रैकिंग
एक्सटेंशन के अलावा आप एक सेटिंग में चेंज करके भी ईमेल ट्रैकिंग को रोक सकते हैं। जी हां, इसे रोकने का सबसे आसान तरीका है अपनी पसंद के ईमेल एप्लीकेशन के अंदर तस्वीरों को लोड होने वाली सेटिंग को ऑफ कर दें। हालांकि इस सेटिंग को ऑफ करने के बाद ईमेल देखने में कम आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन अगर आप नहीं चाहते की आपको कोई ट्रैक करे तो आपको इस सेटिंग को तुरंत बंद कर देना चाहिए।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
18 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines