Email से कंपनियां आपको कर रही हैं ट्रैक! फटाफट जान लो बचने का तरीका
How to block Email Trackers: क्या आप भी ईमेल ट्रैकिंग को ब्लॉक करना चाहते हैं? तो तुरंत अपने डिवाइस में इस Extension को इनस्टॉल करें।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

How to block Email Trackers: क्या आप जानते हैं आपको Email के जरिए भी ट्रैक किया जा रहा है। जी हां, मार्केटिंग ईमेल में अक्सर मेलचिम्प जैसे एम्बेडेड ट्रैकिंग सॉफ़्टवेयर होते हैं, जो कंपनियों को इस बात की जानकारी देते हैं कि ईमेल ओपन किया गया है या नहीं, इसे प्राप्तकर्ता ने किस समय और यहां तक की किस जगह से ओपन किया इस बात का भी पता लगाया सकता है। यानी इन मेल्स के जरिए आपकी लोकेशन भी ट्रक की जा रही है। ये ट्रैकिंग लिंक किसी फोटो के अंदर छिपा कर आप तक भेजे जाते हैं।
हालांकि, इस ट्रैकिंग को रोकने के लिए Google ने 2014 से जीमेल में कुछ बदलाव किए। इसमें कंपनी ने प्रॉक्सी सर्वर का यूज किया था, जो कुछ ट्रैकिंग एप्लिकेशन से यूजर्स के एड्रेस को छुपा सकता है। इसके अलावा अग्ली ईमेल और पिक्सेल ब्लॉक जैसे एक्सटेंशन क्रोम और फ़ायरफ़ॉक्स पर ट्रैकर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। आज हम इन्हीं में से एक सबसे पॉपुलर एक्सटेंशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका यूज करके आप Email ट्रैकिंग को ब्लॉक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो से जानें तीन बेस्ट क्रोम एक्सटेंशन
Email ट्रैकिंग को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको एक क्रोम एक्सटेंशन इनस्टॉल करना होगा। आइये स्टेप बाय स्टेप जानते हैं पूरा प्रोसेस…
एक्सटेंशन के अलावा आप एक सेटिंग में चेंज करके भी ईमेल ट्रैकिंग को रोक सकते हैं। जी हां, इसे रोकने का सबसे आसान तरीका है अपनी पसंद के ईमेल एप्लीकेशन के अंदर तस्वीरों को लोड होने वाली सेटिंग को ऑफ कर दें। हालांकि इस सेटिंग को ऑफ करने के बाद ईमेल देखने में कम आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन अगर आप नहीं चाहते की आपको कोई ट्रैक करे तो आपको इस सेटिंग को तुरंत बंद कर देना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: