How to Activate UPI International Payments: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI ने भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को बदल कर रख दिया है, इसकी मदद से आज आप अपनी पेमेंट और अपने पैसे को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। यूपीआई ने पेमेंट को फास्ट और ज्यादा सुविधाजनक बनाकर ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बिल पेमेंट और डिजिटल मेम्बरशिप लेना काफी आसान बना दिया है। इस तकनीक ने कई प्रोफेशंस में पेमेंट के तरीके को भी बदल दिया है।
तुरंत कर सकते हैं पैसे ट्रांसफर
यह रियल टाइम पेमेंट सिस्टम यूजर्स को आसानी से और तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है और कई देशों ने पिछले दो वर्षों में यूपीआई Applications के जरिए पेमेंट को एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है। प्लेटफॉर्म के आधार पर, इंटरनेशनल ट्रांसफर के लिए UPI लेनदेन ट्रेडिशनल वायर ट्रांसफर की तुलना में फास्ट और कम महंगा हो सकता है।
इन देशों में यूज कर सकते हैं UPI
इससे कई जगह तो आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के पेमेंट कर सकते हैं। अभी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस को भूटान, ओमान, अबू धाबी, नेपाल, फ्रांस, श्रीलंका और मॉरीशस में यूज कर सकते हैं। आइए जानें कैसे आप इंटरनेशनल UPI पेमेंट्स को एक्टिव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung का फोन 40,000 रुपये तक सस्ता! न जानें दें हाथ से ये मौका
इंटरनेशनल UPI पेमेंट्स एक्टिव कैसे करें?
- सबसे पहले PhonePe ऐप लॉन्च करें और होम स्क्रीन पर जाएं।
- स्क्रीन के ऊपरी-बाएं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- पेमेंट मैनेजमेंट सेक्शन में, UPI इंटरनेशनल ऑप्शंस सेलेक्ट करें।
- जिससे बैंक अकाउंट का यूज आप इंटरनेशनल UPI पेमेंट में कर सकते हैं।
- यहां आपको एक्टिव बटन पर क्लिक करना होगा।
- एक्टिवेशन प्रोसेस कंफर्म करने के लिए अपना UPI पिन दर्ज करें।
भेज सकते हैं सिर्फ इतने पैसे
अगर आप भी देश से बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो इसे अभी एक्टिवेट कर लें और यह भी जान लें कि आप UPI का यूज करके एक बार में सिर्फ 2,00,000 रुपये तक भेज सकते हैं। अगर कोई यूजर इस लिमिट से ज्यादा पैसे भेजता है, तो उसे UPI के बजाय बैंक अकाउंट का यूज करना होगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines